Jio, Airtel और Vodafone-Idea के शानदार प्रीपेड प्लान, रोजाना मिलेगा 1GB से ज्यादा डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 16 Feb 2020 01:16 PM IST
jio airtel vodafone idea prepaid plan offer unlimited data and calling detailed in hindi
Airtel, Jio, Vodafone and Idea

    ज्यादा-से-ज्यादा उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-idea) के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा चल रही है। इस प्रतिस्पर्धा के चलते तीनों टेलीकॉम कंपनियों ने बाजार में कई सारे प्रीपेड प्लांस उतारे हैं, जिनमें यूजर्स को डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिली है। आज हम आपके लिए कुछ खास प्रीपेड प्लान लेकर आए हैं, जिनमें आपको एक जीबी से ज्यादा डाटा मिलेगा। साथ ही आप अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। तो आइए जानते हैं इन प्लांस में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में...

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    जियो का 199 रुपये वाला प्लान

    जियो के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स 1,000 एफयूपी मिनट के साथ अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अब भी अनलिमिटेड कॉलिंग जारी है। इसके अलावा कंपनी जियो एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    Jio
    Jio - फोटो : amar ujala

    जियो का 249 रुपये वाला प्लान

    जियो के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स 1,000 एफयूपी मिनट के साथ अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अब भी अनलिमिटेड कॉलिंग जारी है। इसके अलावा कंपनी जियो एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें