नोकिया 9 में होगा डुअल रियर कैमरा और 8GB रैम !

नोकिया का नया स्मार्टफोन नोकिया 9 को लेकर रोज नई-नई रिपोर्ट सामने आई है। अब एक और वेबसाइट पर नोकिया 9 की स्पेसिफिकेशन लीक हुई है जिसमें दाावा किया जा रहा है कि इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा और फोन में 8 जीबी रैम होगी।
बता दें कि इससे पहले लीक हुई रिपोर्ट में कहा गया था कि नोकिया 9 में 4 जीबी रैम होगी। अभी तक लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक नोकिया 9 में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और एंड्रॉयड नूगट 7.1.1 होगा। फोन में 5.27 इंच की WQHD डिस्प्ले होगी और 64 जीबी स्टोरेज होगी। फोन की अमेरिकी बाजार में कीमत $699 यानी करीब 45,063 रुपये हो सकती है।

बता दें कि नोकिया ने इसी साल अपने तीन एंड्रॉयड फोन नोकिया 5, नोकिया 6 और नोकिया 3 को लॉन्च किया है। हालांकि इन तीनों फोन की बिक्री अभी भारत में नहीं हो रही है। भारत में सिर्फ नोकिया 3310 के नए अवतार की बिक्री ऑफलाइन स्टोर से हो रही है।