Airtel ने सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान किए लॉन्च, मिलेंगी यह सुविधाएं

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 04 Dec 2019 01:43 PM IST
Airtel Launched Two Cheapest Prepaid Plan After Tariff Hike 1 December 2019 Know In Details
airtel

    एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने टैरिफ प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की हैं। साथ ही इन कंपनियों के प्रीपेड प्लान की बढ़ी हुई दरें तीन दिसंबर से लागू हो गई हैं। इसके साथ ही रिलायंस जियो भी छह दिसंबर से अपने टैरिफ प्लान की कीमत बढ़ाने वाला है। उससे पहले एयरटेल ने नए उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए 20 और 50 रुपये वाले सस्ते प्लान बाजार में उतारे हैं। यूजर्स को इन दोनों रिचार्ज पैक में सिर्फ टॉक टाइम ही मिलेगा और डाटा समेत एसएमएस की सुविधा नहीं दी जाएगी। तो आइए जानते हैं एयरटेल के लेटेस्ट प्लान के बारे में...

    Airtel
    Airtel

    एयरटेल के 20 और 50 रुपये वाले टॉक टाइम प्लान

    एयरटेल यूजर्स को 20 रुपये वाले प्लान में 14.95 रुपये का टॉक टाइम मिलेगा। साथ ही कंपनी 50 रुपये वाले प्लान में 39.37 रुपये का टॉक टाइम देगी। आपको बता दें कि इन दोनों प्लान में किसी तरह की समय सीमा नहीं दी गई है। इसका मतलब है कि जब तक आपका नंबर एक्टिव है, तब तक आप इन प्लांस को इस्तेमाल कर पाएंगे।

    Airtel Bharti
    Airtel Bharti

    एयरटेल का 19 रुपये वाला प्लान

    एयरटेल 19 रुपये वाले प्लान में अपने उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कॉलिंग और 150 एमबी डाटा की सुविधा देगा। वहीं, इस पैक की समय सीमा 2 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें