Airtel ने जियो को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया नया प्री-पेड प्लान, रोज मिलेगा 2GB डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 17 May 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Airtel launch rs 2,498 prepaid plan offers unlimited calling with 2 gb data daily know about it in hindi
airtel

    टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने जियो, वोडाफोन और बीएसएनएल को टक्कर देने के लिए एक खास प्री-पेड प्लान भारतीय बाजार में उतारा है, जिसकी कीमत 2,498 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को एक जीबी से ज्यादा डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिली है। तो आइए इस नए रिचार्ज प्लान पर डालते हैं एक नजर...

    Airtel
    Airtel - फोटो : amar ujala

    Airtel का 2,498 रुपये वाला प्लान

    एयरटेल यूजर्स को इस नए प्री-पेड प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा (कुल 730 जीबी डाटा) के साथ 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी एयरटेल एक्सट्रीम, विंक म्यूजिक और जी5 जैसे प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 365 दिनों की है।

    नोट: अगली स्लाइड में मिलेगी अन्य प्री-पेड प्लान की जानकारी

    airtel
    airtel

    एयरटेल ने हाल ही में लॉन्च किए तीन प्री-पेड प्लान

    एयरटेल ने कुछ दिनों पहले ही तीन नए प्री-पेड प्लान को भारतीय टेलीकॉम बाजार में उतारा था। इन तीनों प्री-पेड प्लान की कीमत 99 रुपये, 129 रुपये और 199 रुपये है। यूजर्स को तीनों प्री-पेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिली है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें