Airtel, Jio और VI के बेस्ट और सस्ते प्लान, लंबी वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

दो साल पहले तक मोबाइल नंबर को सिर्फ चालू रखने और इनकमिंग के लिए रिचार्ज नहीं कराना पड़ता था, लेकिन अब बहुत कुछ बदल गया है। अब आपको अपने नंबर को चालू रखने और इनकमिंग के लिए भी रिचार्ज कराना पड़ रहा है। उनलोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है जो फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं या फिर जिन्हें डाटा की जरूरत ही नहीं है। अधिकतर प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा मिल रहा है और ऐसे प्लान की कीमतें भी अधिक हैं, जबकि डाटा की जरूरत काफी लोगों को नहीं है। वे सिर्फ इनकमिंग, आउटगोइंग और अपने नंबर को चालू रखने के लिए रिचार्ज कराते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Jio, Vi और Airtel के ऐसे प्लान के बारे बताएंगे जिनकी कीमतें कम हैं और ये प्लान लंबी वैधता के साथ आते हैं।

रिलायंस जियो
यदि आप भी जियो के किसी ऐसे सस्ते प्लान की तलाश में हैं जिसमें कम खर्च में आपका नंबर चालू रहे तो आपके लिए बेस्ट प्लान 1,299 रुपये (336 दिनों) का है। जियो का यह प्लान माय जियो एप या jio.com पर प्लान सेक्शन के others में जाकर देखा जा सकता है। पोपुलर या अन्य किसी प्लान कैटेगरी में यह नहीं दिखेगा। यह प्लान स्मार्टफोन के लिए है ना कि जियो फोन के लिए। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर 336 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा यदि आपको डाटा की जरूरत है तो इसमें आपको कुल 24 जीबी डाटा भी मिल रहा है। तो यदि आप कम कीमत में लंबी वैधता चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए परफेक्ट है।

जियो का 329 रुपये का प्लान
जियो के पास 329 रुपये का भी एक प्लान है जिसमें 84 दिनों की वैधता के साथ कुल 6 जीबी डाटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। तो यदि आप ज्यादा पैसे खर्च किए बिना अपने नंबर को चालू रखना और इनकमिंग के साथ ऑउटगोइंग चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट है।