Airtel का खास प्लान, मिलेगा 500GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ डीटीएच का फायदा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 15 Apr 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
Airtel Home All In One Plan Offers 500 GB Data Unlimited Calling And Dth Service Know About It In Hindi
airtel

    टेलीकॉम बाजार में ब्रॉडबैंड प्लान को लेकर जंग चल रही है, जिसमें जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक प्लान उतार रही हैं। इन सभी प्लांस में उपभोक्ताओं को उम्मीद से ज्यादा डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिली हैं। इस कड़ी में अब टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने खास 'Airtel Home All in One' प्लान पेश किया है। इस पैक में उभोक्ताओं को ब्रॉडबैंड, पोस्टपेड और डीटीएच की सेवाएं एक साथ मिलेंगी। तो आइए जानते हैं एयरटेल होम ऑल इन वन प्लान के बारे में विस्तार से...

    Airtel
    Airtel - फोटो : amar ujala

    Airtel Home All in One प्लान की कीमत

    वैसे तो एयरटेल के प्रीमियम प्लान की कीमत 2,720 रुपये है। हालांकि, कंपनी अभी इस प्लान पर 30 फीसदी का डिस्काउंट दे रही है। छूट के बाद यह प्लान ग्राहकों के लिए 1,899 रुपये में उपलब्ध है। साथ ही यूजर्स को इस प्लान के लिए अलग से जीएसटी चार्ज भी देना होगा।

    airtel
    airtel

    प्लान के साथ मिलेगा 500GB डाटा

    एयरटेल यूजर्स को इस प्लान में 100 एमबीपीएस की स्पीड के साथ 500 जीबी डाटा मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने अभी तक अपने एक्सट्रीम फाइबर के किसी भी प्लान में 100 एमबीपीएस की स्पीड के साथ 500 जीबी डाटा नहीं दिया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें