Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी, डिजिटल टीवी हुआ बहुत सस्ता, शुरुआती कीमत 1,100 रुपये

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 05 Jan 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Airtel digital tv set top box price down for new users know about it
AIRtel

    देश की लगभग हर एक डीटीएच कंपनी ज्यादा-से-ज्यादा यूजर्स को अपने साथ जोड़ने के लिए लगातार किफायती कीमत वाले चैनल पैक उतार रही हैं, जिनमें यूजर्स कम कीमत में ज्यादा चैनल मिल रहे हैं। अब इस कड़ी में टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने भी यूजर बेस बढ़ाने के लिए सेट-बॉक्स पर बंपर डिस्काउंट दिया है। यूजर्स डिस्काउंट ऑफर के तहत किफायती कीमत में एयरटेल के एचडी और एसडी सेट-टॉप बॉक्स खरीद सकेंगे। तो चलिए जानते हैं एयरटेल के सेट-टॉप बॉक्स के बारे में...

    Airtel
    Airtel - फोटो : amar ujala

    एयरटेल के सेट टॉप बॉक्स की कीमत हुई सस्ती

    एयरटेल इस समय अपने यूजर्स को तीन सेट टॉप बॉक्स दे रहा है, जिसमें सेटंडर्ड डेफिनिशन (एसडी) और हाई-डेफिनिशन (एचडी) सेट-टॉप बॉक्स और एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स शामिल हैं। कंपनी ने एसडी सेट-टॉप बॉक्स की 1,100 रुपये, एचडी सेट-टॉप बॉक्स की 1,300 और एयरटेल एक्सट्रीम की 3,999 रुपये कीमत रखी है।

    Airtel
    Airtel

    एयरटेल का लिमिटेड ऑफर

    लिमिटेड ऑफर में एयरटेल थैंक्स सब्सक्राइबर्स एक्सट्रीम बॉक्स को मात्र 2,249 रुपये में खरीद सकते हैं। तो ऐसा कहा जा सकता है कि डीटीएच क्षेत्र में यह सेट-टॉप बॉक्स अब तक का सबसे सस्ता एंड्रॉयड बेस्ड टीवी बॉक्स हैं। वहीं, कंपनी की डिजिटल टीवी की सेवा सभी सर्कल में उपलब्ध है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें