मुद्दे की बात: 26 नवंबर से 501 रुपये तक महंगे होंगे एयरटेल के प्लान, आज ही कराएं ये बेस्ट रिचार्ज

एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने प्री-पेड प्लान 25 फीसदी तक महंगे कर दिए हैं जिसके बाद वोडाफोन आइडिया के प्लान 500 रुपये तक और एयरटेल के प्लान 501 रुपये तक महंगे हुए हैं। जियो ने अभी तक अपनी टैरिफ की कीमत को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है, लेकिन उम्मीद है कि जियो भी जल्द अपने प्री-पेड प्लान की कीमतों में इजाफा करेगा। यदि आप एयरटेल के ग्राहक हैं तो सस्ते में रिचार्ज कराने के लिए आपके पास 2 दिन का वक्त है। एयरटेल खुद फोन करके ग्राहकों से कह रहा है कि 26 नवंबर से पहले रिचार्ज करा लें। एयरटेल ने कहा है कि आप एक साथ कई सारे रिचार्ज करा सकते हैं। बाद में पहले प्लान के खत्म होते ही दूसरा प्लान एक्टिव हो जाएगा। आइए एयरटेल के कुछ बेहतरीन प्लान के बारे में जानते हैं जिन्हें रिचार्ज कराके आप पैसे बचा सकते हैं।

Airtel का 84 दिनों वाला प्लान
Airtel के पास तीन ऐसे प्लान हैं जिनके साथ 84 दिनों की वैधता मिलती है। पहला प्लान 379 रुपये का है जो कि 26 नवंबर से 455 रुपये का हो जाएगा। इस प्लान में 6 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे। यह प्लान उनके लिए बढ़िया है जिन्हें डाटा की जरूरत नहीं है।

598 रुपये का प्लान
एयरटेल के 598 रुपये वाले प्लान में भी 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में हर रोज 1.5 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में एयरटेल एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे। 26 नवंबर से इस प्लान की कीमत 719 रुपये हो जाएगी।