झटका: 501 रुपये तक महंगे हुए Airtel के प्री-पेड प्लान, सबसे सस्ता प्लान अब 99 रुपये का

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 22 Nov 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
Airtel Prepaid Tariffs hikes Base Plan Now at Rs 99 Check all Details Here
Airtel Prepaid Tariffs - फोटो : amarujala

    तमाम महंगाईयों के बीच टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने भी ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। Airtel ने चुपके से अपने प्री-प्लान महंगे कर दिए हैं। बढ़ी हुई कीमतों से एयरटेल को अपनी एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) 200 रुपये तक बढ़ने की उम्मीद है। फिलहाल सिर्फ एयरटेल ने ही प्री-पेड ट्रैरिफ में इजाफा किया है। वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो भी जल्द अपने प्लान महंगे कर सकते हैं।टेलीकॉमटॉकइंफोकी एक रिपोर्ट के मुताबिक Airtel का सबसे सस्ता प्लान अब 99 रुपये का हो गया है जो कि पहले 79 रुपये का था, हालांकि एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट पर नई कीमत के साथ प्लान अपडेट नहीं हुए हैं। नई कीमतें 26 नवंबर से लागू हो सकती हैं। आइए जानते हैं सभी प्लान के बारे में...

    airtel
    airtel

    सबसे सस्ता प्लान अब 99 रुपये का

    एयरटेल का सबसे सस्ता प्री-पेड प्लान पहले 79 रुपये का था जो कि अब 99 रुपये का हो गया है। बेस प्लान की कीमत में 20 रुपये का इजाफा हुआ है। इस प्लान में आपको 99 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। इसके अलावा 200एमबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा नहीं है।

    my airtel app
    my airtel app - फोटो : social media

    149 रुपये वाला प्लान अब 179 रुपये का

    इस इजाफे के बाद एयरटेल का 149 रुपये वाला प्लान अब 179 रुपये का हो गया है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ कुल जीबी डाटा, रोज 100 एसएमएस और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें