Airtel: अनलिमिटेड 5G और डेली 2GB डाटा वाले बेस्ट रिचार्ज प्लान, कॉलिंग और फ्री OTT सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 13 Apr 2023 01:37 PM IST
विज्ञापन
Airtel all 2GB Daily Data Plans with Unlimited 5G and OTT Benefits full details in hindi
भारती एयरटेल - फोटो : iStock

    टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के रिचार्ज प्लान पेश कर रही है। इन प्लान में डाटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री OTT सब्सक्रिप्शन वाले प्लान भी शामिल हैं। इन प्लान में डेली डाटा लिमिट वाले प्लान भी हैं। डेटी 2GB डाटा वाले प्लान सबसे पॉपुलर प्लान में से एक हैं। यदि आप भी एयरटेल के 2 जीबी डाटा वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है । इस रिपोर्ट में हम आपको एयरटेल के पांच अलग-अलग 2GB डेली डाटा प्लान के बारे में बताएंगे, जो अनलिमिटेड 5G डाटा और OTT बेनिफिट्स के साथ आते हैं। चलिए जानते हैं इन प्लान के बारे में...

    एयरटेल रिचार्ज प्लान
    एयरटेल रिचार्ज प्लान - फोटो : istock

    Airtel 2999 रुपये वाला प्लान

    एयरटेल का 2,999 रुपये वाला यह रिचार्ज प्लान एक साल की वैलिडिटी के लिए शानदार विकल्प है। इसमें आपको सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इंटरनेट उपयोग के लिए प्लान में आपको रोजाना 2GB डाटा मिलता है। प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G की सुविधा भी मिलती है। इसमें मैसेजिंग के लिए रोजाना 100 SMS की सुविधा भी है। प्लान्स में आपको विंक म्यूजिक एप, अपोलो 24/7 सर्कल का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। वहीं फास्टैग पर 100 रुपये कैशबैक भी मिलेगा।

    एयरटेल रिचार्ज प्लान
    एयरटेल रिचार्ज प्लान - फोटो : istock

    Airtel 839 रुपये वाला प्लान

    इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है और इसमें रोजाना 2GB डाटा मिलता है। अनलिमिटेड 5G डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के अलावा इस प्लान में 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा है। यह प्लान 3 महीने के लिए डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल, एक्सट्रीम एप, रिवार्ड मिनी सब्सक्रिप्शन, अपोलो 24/7 सर्कल, फास्टैग पर 100 रुपये कैशबैक, फ्री हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन, उन लोगों के लिए एक बढ़िया एड-ऑन है जो फिल्में और टीवी शो देखना पसंद करते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें