Airtel के इस शानदार प्लान में मिलेगा 'लाइफ इंश्योरेंस कवर', कर सकेंगे अनलिमिटेड कॉल

दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने नए साल मौके पर उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 279 रुपये वाले प्लान के साथ चार लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलेगा। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को डाटा और कॉलिंग की सुविधा भी देगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने टैरिफ हाइक से पहले भी 249 और 599 रुपये वाले प्लान के साथ इंश्योरेंस कवर उपभोक्ताओं को दिया था। कुछ दिनों पहले एयरटेल ने 279 के साथ 379 रुपये वाले पैक को बाजार में उतारा था, जिनको लोगों ने खूब रिचार्ज कराया था। वहीं, इन दोनों प्लांस ने वोडाफोन-आइडिया और रिलायंस जियो जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर दी है। तो चलिए जानते हैं एयरटेल के दोनों प्लांस के बारे में...

Airtel का 279 रुपये वाला प्लान
यूजर्स को कंपनी के इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा एयरटेल यूजर्स को चार लाख रुपये का लाइफ इश्योरेंस कवर (एचडीएफसी लाइफ) के साथ विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम की सब्सक्रिप्शन देगा। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

Airtel का 379 रुपये वाला प्लान
यूजर्स को एयरटेल के इस प्लान में छह जीबी डाटा के साथ 900 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 84 दिनों की है।