Alert: सेल्फी लेते समय दिखाते हैं अपनी उंगलियां? खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए क्या है ये नया खतरा

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Tue, 26 May 2026 01:29 PM IST
सार

AI Fingerprint Theft:

अगर आप भी अपनी तस्वीरों में 'विक्ट्री' या 'पीस साइन' दिखाते हैं, तो अब सावधान हो जाइए। इससे आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है और आपकी डिजिटल पहचान खतरे में पड़ सकती है। जानिए क्या है यह नया खतरा और कैसे करें अपना बचाव।

ai fingerprint theft warning social media photos cyber security hindi
फिंगरप्रिंट से चोरी हो सकता है डेटा - फोटो : एआई जनरेटेड

    जब भी हम छुट्टियों पर जाते हैं या दोस्तों के साथ होते हैं, तो अक्सर कैमरे की तरफ उंगलियों से 'पीस साइन' बनाकर या हाथ हिलाकर फोटो खिंचवाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह मासूम सी आदत आपके लिए एक बड़ी मुसीबत बन सकती है? अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और बायोमेट्रिक चोरी का एक नया खतरा सामने आ गया है।

    अगर आप एक हाई-रेजोल्यूशन कैमरे के सामने अपनी हथेलियां दिखाते हैं, तो हैकर्स आपके अनोखे फिंगरप्रिंट की नकल तैयार कर सकते हैं। लगातार पावरफुल हो रहे कैमरे और एआई तकनीक बायोमिट्रिक डेटा के लिए खतरा भी पैदा कर सकते हैं।

    दूरी ने नहीं हटता खतरा
    दूरी ने नहीं हटता खतरा - फोटो : एआई जनरेटेड

    पांच फीट की दूरी भी है खतरनाक

    चीन से हाल ही में आई रिपोर्ट्स ने इस डर को और बढ़ा दिया है कि सोशल मीडिया से हमारी शारीरिक पहचान को कितनी आसानी से चुराया जा सकता है। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आप कैमरे से पांच फीट की दूरी के अंदर खड़े होकर फोटो खिंचवाते हैं और आपकी फिंगरप्रिंट कैमरे की तरफ हैं, तो कोई भी अपराधी आसानी से आपके फिंगरप्रिंट का डेटा निकाल सकता है।

    एक बार जब फिंगरप्रिंट को डिजिटल रूप से तैयार कर लिया जाता है, तो आपके स्मार्टफोन, लैपटॉप और यहां तक कि पेमेंट सिस्टम के बायोमेट्रिक स्कैनर को भी चकमा देकर अनलॉक किया जा सकता है।

    एआई से पहचाने जा रहे फिंगरप्रिंट
    एआई से पहचाने जा रहे फिंगरप्रिंट - फोटो : एआई जनरेटेड

    AI ने इस खतरे को और भी घातक बना दिया है

    पहले के समय में, धुंधली तस्वीरें इस तरह की चोरी से हमारा बचाव कर लेती थीं। लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से सब कुछ बदल गया है। वित्तीय विशेषज्ञ ली चांग चेतावनी देते हैं, "आजकल के फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर और एआई टूल्स रोजमर्रा की सेल्फी में छिपे फिंगरप्रिंट की लकीरों को भी बहुत साफ और स्पष्ट बना सकते हैं।"

    हालांकि, रोशनी और फोकस जैसी चीजें अभी भी मायने रखती हैं, लेकिन बचने की गुंजाइश कम होती जा रही है। चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के प्रोफेसर जिंग जिवू के मुताबिक, हाई-रेजोल्यूशन तस्वीरें या एक से ज्यादा तस्वीरों की मदद से हैकर्स आसानी से आपके फिंगरप्रिंट का डेटा निकाल सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें