आधार कार्ड में एड्रेस बदलना हुआ बहुत आसान, यह है तरीका

अगर आपने अपना निवास स्थान बदला है या फिर आप नौकरी के लिए दूसरे शहर में रहते है, तो ऐसे में आधार कार्ड में सही एड्रेस अपडेट कराना बहुत जरूरी होता है। बिना अपडेट वाले आधार कार्ड से सरकारी काम करना बहुत मुश्किल हो जाता है। तो ऐसे में हम आपके लिए एक ऐसा तरीका लेकर आए है, जिससे आप घर बैठे ही आधार कार्ड में अपना सही एड्रेस अपडेट कर सकेंगे। तो आइए जानते हैं पूरा तरीका...

आधार में एड्रेस अपडेट कराने के लिए आपको सबसे पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई की आधिकारिक साइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। इस साइट पर जाने के बाद आपको आधार ऑनलाइन सर्विस का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसमें अपडेट ऑप्शन में जाना होगा। इसके बाद आपको एड्रेस अपडेट रिक्वेस्ट (ऑनलाइन) पर टैप करना पड़ेगा।

इतना करने के बाद आपके सामने एक नया टैब ओपन हो जाएगा, जिसमें कुछ नियमों के साथ अपडेट का ऑप्शन दिखाई देगा। आधार में पता अपडेट करने के लिए ध्यान रखना होगा कि आपके पास वो नंबर मौजूद होना चाहिए, जो आधार कार्ड से लिंक हुआ हो, क्योंकि इस नंबर पर ही आधार अपडेट का ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आएगा।
- Whatsapp पर जल्द आने वाला है खास फीचर, यूजर्स एप में ही फॉरवर्ड मैसेज की कर पाएंगे जांच
- Coronavirus: गूगल असिस्टेंट लोगों को बता रहा अच्छे से कैसे धोएं हाथ
- वर्क फ्रॉम होम के लिए बेस्ट हैं Jio के यह खास प्लान, कम कीमत में मिलेगा हाई स्पीड डाटा
- Best Data Plan: घर पर बोर हो रहे हैं और वीडियो देखना चाहते हैं तो ये हैं बंपर डाटा वाले प्लान