Aadhaar: अब Google Wallet में सेव होगा आधार, बिना पूरी डिटेल शेयर किए होगा वेरिफिकेशन, जानें कैसे करेगा काम

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Tue, 28 Apr 2026 05:37 PM IST
सार

Aadhaar Google Wallet Link:

गूगल और यूआईडीएआई (UIDAI) के नए ऐलान के बाद अब भारतीय यूजर्स अपने आधार (Aadhaar) को गूगल वॉलेट में सुरक्षित रख सकेंगे। इससे बिना असली कार्ड दिखाए उम्र और पहचान का सत्यापन आसान हो जाएगा। आइए जानते हैं यह शानदार फीचर कैसे काम करेगा।

विज्ञापन
aadhaar google wallet india how it works verification features hindi
गूगल वॉलेट में सेव कर सकेंगे आधार का डेटा - फोटो : अमर उजाला

    भारत में डिजिटल सर्विसेज के बढ़ते इस्तेमाल के बीच अब आधार (Aadhaar) को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। गूगल और UIDAI ने मिलकर ऐसी सुविधा शुरू की है, जिसके तहत यूजर्स अपने आधार डिटेल्स को गूगल वॉलेट (Google Wallet) में सेव कर सकते हैं।

    हालांकि, यह आधार-पैन (Aadhaar-PAN) या बैंक अकाउंट लिंकिंग जैसा नहीं है, बल्कि एक डिजिटल स्टोरेज और वेरिफिकेशन सुविधा है, जिससे यूजर्स अपनी पहचान को आसान और सुरक्षित तरीके से साबित कर सकते हैं।

    गूगल वॉलेट
    गूगल वॉलेट - फोटो : गूगल

    कैसे काम करेगा गूगल वॉलेट में आधार?

    • Google Wallet में Aadhaar जोड़ने के बाद यूजर्स जरूरत पड़ने पर अपनी पहचान वेरिफाई कर सकते हैं। यह सुविधा खास तौर पर उन जगहों पर काम आएगी, जहां पहचान की पुष्टि जरूरी होती है, जैसे एप्स पर साइनअप, उम्र की पुष्टि या फॉर्म भरना।
    • इस सिस्टम की खास बात सलेक्टिव डिस्क्लोजर फीचर है। इसका मतलब है कि हर बार आधार की पूरी जानकारी साझा करने की जरूरत नहीं होगी। यूजर सिर्फ वही जानकारी शेयर कर सकेगा, जो जरूरी है जैसे नाम या उम्र।
    आधार
    आधार - फोटो : Adobe Stock

    डेटा रहेगा सुरक्षित, फोन में ही स्टोर होगा

    • UIDAI ने कुछ समय पहले 'आधार वेरिफाइएबल क्रिडेंशियल' नाम का ऑफलाइन वेरिफिकेशन सिस्टम लॉन्च किया था। इसी तकनीक के जरिए आधार डिटेल्स को गूगल वॉलेट में सुरक्षित तरीके से स्टोर किया जाता है।
    • इसका मतलब यह है कि आपकी जानकारी किसी सर्वर पर नहीं, बल्कि आपके अपने डिवाइस में सेव रहती है, जिससे प्राइवेसी बनी रहती है।
    • गूगल के मुताबिक, यह सिस्टम ग्लोबल डिजिटल ID स्टैंडर्ड्स पर आधारित है, जो यूजर्स को ज्यादा सुरक्षित और प्राइवेसी-फोकस्ड अनुभव देता है।
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें