स्मार्टफोन के बारे में वो आठ अफवाहें, जिन्हें आप मानते हैं सच

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 12 Dec 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
8 myths about Smartphone you must know here is the list
Smartphone Myths - फोटो : Amar Ujala

    आपसे में अधिकतर लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे होंगे। कई बार आपके किसी दोस्त ने यह भी बताया होगा कि रात में फोन को चार्ज पर लगाकर नहीं सोना चाहिए, जितना ज्यादा मेगापिक्सल होगा, कैमरा उतना ही बढ़िया होगा। ऐसी ही कई सारी बातों को आपने सच मानकर कई लोगों को भी बताया होगा। तो चलिए आज हम आपको स्मार्टफोन के बारे में 8 ऐसे ही अफवाहों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप कई सालों से सच मानते आ रहे हैं।

    48mp phone
    48mp phone - फोटो : mi.com

    स्मार्टफोन का कैमरा

    आपने कई लोगों को मुंह से सुना होगा कि फलां फोन का कैमरा शानदार है, क्योंकि उसमें 10,20 या 47 मेगापिक्सल का कैमरा, जबकि सच्चाई यह है कि फोटो की क्वालिटी कैमरे के मेगापिक्सल पर निर्भर नहीं करती है। बेहतर फोटो के लिए मेगापिक्सल के साथ-साथ अपर्चर जैसी चीजें भी जिम्मेवार होती हैं।

    mobile battery 100%
    mobile battery 100%

    बैटरी

    स्मार्टफोन की बैटरी की चार्जिंग को लेकर नीचे दिए गए सभी दावे झूठे हैं।

    1. स्मार्टफोन को तभी चार्ज करना चाहिए, जब बैटरी पूरी तरह से खत्म हो जाए।
    2. पहली बार फोन को इस्तेमाल करने से पहले फुल चार्ज कर लें।
    3. ज्यादा एमएएच की बैटरी अच्छी होती है।
    4. स्मार्टफोन की बैटरी ऑरिजनल चार्जर से ही चार्ज करनी चाहिए।
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें