नए साल में फोन पर बात करना होगा महंगा, 20 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं सभी कंपनियों के प्लान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 12 Dec 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
Jio vodafone idea and airtel to rise price of tariff plans in new year 2021
tariff plan - फोटो : Pixabay

    यदि आपको भी ऐसा लगता है कि मौजूदा टैरिफ प्लान महंगा है तो आपको बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि नए साल में टैरिफ प्लान और महंगे होने वाले हैं। नए साल 2021 में टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ प्लान को 20 फीसदी तक महंगा करने की योजना बना रही हैं। कहा जा रहा है कि 31 दिसंबर तक सभी कंपनियां अपने नए टैरिफ प्लान का एलान कर देंगी, हालांकि वोडाफोन आइडिया ने पोस्टपेड प्लान के साथ टैरिफ महंगा करने की शुरुआत कर दी है। आइए जानते हैं पूरे मामले को विस्तार से...

    vodafone idea
    vodafone idea - फोटो : Amar Ujala

    पिछले साल दिसंबर में रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने अपने टैरिफ प्लान महंगे किए थे लेकिन बावजूद इसके इन कंपनियों की शिकायत रही है कि मौजूदा टैरिफ प्लान की कीमत उचित नहीं है, क्योंकि उन्हें घाटा हो रहा है। वोडाफोन आइडिया ने टैरिफ की कीमत बढ़ाने की शुरुआत अपने पोस्टपेड प्लान के साथ की है। Vodafone Idea ने अपने दो पोस्टपेड प्लान की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा कर दिया है। Vodafone Idea का 598 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान अब 649 रुपये का हो गया है वहीं 749 रुपये वाले प्लान की कीमत 799 रुपये हो गई है।

    TRAI
    TRAI - फोटो : Social media

    अभी देश की टेलीकॉम कंपनियां न्यूनतम फ्लोर प्राइस को लेकर सरकार से बात कर रही हैं और यदि यह अनुरोध स्वीकार कर लिया जाता है तो किसी भी प्लान की एक न्यूनतम कीमत तय कर दी जाएगी जिसके बाद कोई भी कंपनी उस कीमत से कम में प्लान पेश नहीं करेगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें