F8 2018 कॉन्फ्रेंस में क्लियर हिस्ट्री समेत फेसबुक ने किए ये 6 बड़े ऐलान, यहां जानें विस्तार से
विज्ञापन

Facebook के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने F8 2018 डेवलपर कॉन्फ्रेंस में फेसबुक के कई नए फीचर को लेकर ऐलान किए जिनमें क्लियर हिस्ट्री और व्हाट्सऐप ग्रुप में वीडियो कॉलिंग जैसी घोषणाएं शामिल हैं तो आइए हम आपको इस कॉन्फ्रेंस के पहले दिन हुए 7 बड़े ऐलान के बारे में बताते हैं।

1. Oculus Goफेसबुक ने वर्चुअल रियलिटी हेडसेट Oculus Go को लॉन्च किया। अमेरिका, कनाडा और नार्वे जैसे 23 देशों के लोग ऑकुलस गो अब खरीद सकते हैं। इसकी लॉन्चिंग के दौरान मार्क जुकरबर्ग ने इसे सबसे सस्ता VR हेडसेट बताया। इसके 32 जीबी वेरियंट की कीमत $199 यानी करीब 13,265 रुपये होगी।

2. फेसबुक पर डेटिंग
Facebook ने टिंडर को कड़ी टक्कर देने के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर डेटिंग सर्विस देने की घोषणा की है। इस फीचर के जरिए आप अपने इलाके के यूजर्स के साथ डेटिंग कर सकेंगे। यह फीचर फेसबुक के मोबाइल ऐप के मीनू में अंदर जाने पर मिलेगा। इसका ऐलान करते हुए मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि नया डेटिंग टूल लोगों को जोड़ने के साथ-साथ उनके लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में मददगार होगा।
विज्ञापन