सैमसंग: आंखों के एक इशारे पर डायल हो जाएगा फोन नंबर!

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Fri, 08 Apr 2016 03:17 PM IST
सार
विज्ञापन
Samsung to launch smart contact lenses to control smartphone
फोटो : getty images

    विस्तार

    बदलती तकनीकी दुनिया में जल्द ही ऐसा वक्त भी आ सकता है जब आप सिर्फ अपनी आंखों से अपना स्मार्टफोन चला सकेंगे। यानी आपको हाथों और उंगलियों की जरूरत ही नहीं पड़ेगी, आंखों के एक इशारे पर फोन नंबर डायल हो जाएगा, तस्वीरें खिंच जाएंगी और बहुत कुछ।

    उम्मीद है कि सैमसंग कंपनी जल्द ही ऐसे स्मार्ट कॉनटैक्ट लेंस बनाएगी जिसमें सेंसर लगे होंगे और वो आपके स्मार्टफोन को कंट्रोल करेंगे। सैमसंग ने इसे पेटेंट कराने के लिए अर्जी भी दे दी है। ये पहली बार दक्षिण कोरिया में फाइल की गई थी।

    विज्ञापन

    सैमसंग ने इसके जरिए ऑगमेंटेड रियालिटी की एक झलक पेश की है। आगे जानिए, इस लेंस में क्या क्या लगा होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आंखों में फिट होगा कैमरा

    smart contact lens
    smart contact lens - फोटो : mirror.co.uk

    विदेशी न्यूज पोर्टल मिरर.को.यूके में छपी खबर के मुताबिक इन लेंस में एक छोटा सा कैमरा, बिल्ट-इन डिस्प्ले, एंटीना और किसी भी तरह की गतिविधी जांचने के लिए सेंसर फिट होंगे।

    इस डिस्प्ले के जरिए सीधे लेंस पहनने वाले को सारी छवियां दिखेंगी। हालांकि इसका अभी ये मतलब न समझा जाए कि सैमसंग ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। और भी ऐसी कई कंपनियां होंगी जो इस तकनीक में रुची दिखाएंगी।

    गूगल के पास भी इसी तरह की तकनीक के पेटेंट हैं लेकिन वो स्वास्थ्य से जुड़े क्षेत्रों के लिए इस्तेमाल करने पर ध्यान देते हैं। इनके सेंसर इंसान के आंसुओं से जांचेंगे कि खून में शुगर लेवल कितना है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें