चार में से तीन भारतीय कर रहे नौकरी की तलाश, 2021 में इन 15 लोगों की रहेगी मांग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 Feb 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
3 in 4 Indian professionals actively in search for new job in 2021: LinkedIn Study
LinkedIn Job search Trends - फोटो : amarujala

    कोरोना महामारी के फैलने के बाद पूरी दुनिया में लाखों लोगों की नौकरी गई है। उसके बाद से लोग नई नौकरी की तलाश में हैं। कई लोगों को नौकरी मिल गई है लेकिन कई अभी भी तलाश कर रहे हैं। नौकरी के मामले में भारत की स्थिति भी बढ़िया नहीं है। साल 2021 में भारत में प्रत्येक 4 में से 3 लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं। इसका खुलासा सोशल नेटवर्किंग और प्रोफेशनल साइट LinkedIn के सर्वे में हुआ है।

    LinkedIn
    LinkedIn

    LinkedIn इंडिया ने हाल ही में नौकरी की तलाश करने वालों को लेकर एक रिसर्च किया था जिसमें नई नौकरी में लोगों की दिकक्तें और नौकरी की तलाश को लेकर सवाल पूछे गए थे। सर्वे में 1,016 लोग शामिल थे। सर्वे में शामिल प्रत्येक 4 में से 3 लोग या तो नई नौकरी तलाश रहे हैं या फिर अगले 12 महीने में किसी अन्य पद पर नौकरी की कोशिश में हैं।

    साक्षात्कार
    साक्षात्कार - फोटो : पेक्सेल्स

    सर्वे से यह बात भी निकलकर सामने आई है कि एक तिहाई (38 फीसदी) लोग नौकरी के लिए होने वाली प्रक्रियाओं को लेकर चिंतित हैं, 32 फीसदी लोग बहुत सारे डॉक्यूमेंट को लेकर और 74 फीसदी लोगों का मानना है कि नेटवर्किंग में उनकी पकड़ है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें