10 साल का हुआ ट्विटर, जानिए ट्विटर की कुछ दिलचस्प बातें

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Mon, 21 Mar 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
10 years old Twitter: Here’s what you need to know
फोटो : GettyImages

    आज से 10 साल पहले 21 मार्च 2006 को ट्विटर इंटरनेट की दुनिया आया था, जब ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी पहला ट्वीट “just setting up my twttr" किया था। ट्विटर 10 साल के अंदर दुनिया के लोकप्रिय सोशल नेटवर्क में से एक हो गया है। ट्विटर के बारे में कुछ बातें जो आपको जरूर जाननी चाहिए।

    10 साल का हुआ ट्विटर, जानिए ट्विटर की कुछ दिलचस्प बातें

    इतिहास:

    ट्विटर 21 मार्च 2006 को इंटरनेट की दुनिया आया था, जब ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी पहला ट्वीट “just setting up my twttr" किया था। डॉर्सी के पहले "मानव जनित" ट्वीट के साथ सहकर्मियों को आमंत्रित किया गया। अप्रैल 2007 में कंपनी एक संयुक्त रूप से सामने आई। इसको बिज स्टोन (@biz), इवान विलियम्स (@ev) और जैक डॉर्सी (@jack) द्वारा स्थापित किया गया था। रीयल-टाइम स्टैटिक्स प्रोजेक्ट के अनुसार लगभग 500 मिलियन ट्वीट प्रतिदिन किए जाते हैं।

    smartphone
    smartphone

    यूजर्स की संख्या

    : ट्विटर की असली सफलता को इसके मंथली एक्टिव यूजर्स से समझा जा सकता है जो पिछली दो तिमाहियों से 320 मिलियन पर बनी हुई है। ट्विटर का कहना है कि इनमें यूजर्स की विशाल संख्या 254 मिलियन संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर है। लेकिन मुख्य कार्यकारी डॉर्सी का कहना है कि 500 मिलियन लोग बिना लॉगइन किए ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें