डाटा प्लान चुनने में ना लगाएं ज्यादा दिमाग, यहां है पूरा समाधान, देखें बेस्ट प्री-पेड प्लान की लिस्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 19 Feb 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
1.5 gb daily data prepaid plans from jio airtel and vodafone in hindi
prepaid plans - फोटो : amar ujala

    देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने यूजरबेस बढ़ाने के लिए बाजार में हजारों प्रीपेड प्लान उतारे हैं, जिनमें उपभोक्ताओं को ज्यादा डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। हालांकि, इतने सारे डाटा प्लांस होने की वजह से यूजर्स को अपने लिए बेस्ट प्रीपेड प्लान चुनने में परेशानी हुई है। तो ऐसे में हम आपके लिए तीनों कंपनियों के कुछ रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं, जिनमें आपको रोजाना 1.5 जीबी डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। तो चलिए जानते हैं इन प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से...

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    Jio का 399 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

    इस प्लान में जियो उपभोक्ताओं को रोजाना 1.5 जीबी डाटा (कुल 84 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी उन्हें अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2,000 एफयूपी मिनट देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।

    नोट: यूजर्स को ऊपर बताए गए दोनों प्लांस में जियो एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन मिलेगी।

    airtel
    airtel

    Airtel का 248 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

    इस प्लान में उपभोक्ताओं को 100 एसएमएस के साथ 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को एयरटेल एक्सट्रीम, विंक म्यूजिक, हेलो ट्यून और एंटी वायरस मोबाइल प्रोटेक्शन का मुफ्त में कवर देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें