एपल पर भी गिरी चीन के कोरोनावायरस की गाज, आईफोन की आपूर्ति हुई प्रभावित

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव पाण्डेय
Wed, 19 Feb 2020 01:25 AM IST
सार

चीनी बाजार में ग्राहक मांग घटने से भी एपल के कारोबार पर असर पड़ा है। चीन में एपल के कई स्टोर बंद चल रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोनावायरस से अब तक 1,800 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 72 हजार से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं।

Apple iPhone supply interrupted due to Coronavirus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

    विस्तार

    चीन में कोरोनावायरस फैलने की वजह से एपल के आईफोन की आपूर्ति प्रभावित हुई, जिसके चलते एपल जनवरी-मार्च तिमाही के लिए अपनी लक्षित आय हासिल नहीं कर सकेगी। आईफोन बनाने वाली वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी एपल ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘हालात हमारी उम्मीद से काफी धीमी गति से सामान्य होते दिख रहे हैं। ऐसे में हमें जनवरी-मार्च तिमाही में लक्षित आय नहीं होने की आशंका है।’

    कंपनी ने इस तिमाही में अपनी आय 63 अरब से 67 अरब डॉलर के बीच रहने का लक्ष्य रखा था। कंपनी के बयान के अनुसार, कोरोनावायरस के प्रकोप से उसकी चीनी विनिर्माण सहयोगी का कारखाना कुछ दिन बंद रहा और अब वहां धीरे-धीरे काम बढ़ रहा है। इससे दुनियाभर में आईफोन की आपूर्ति ‘अस्थायी तौर पर सीमित’ रहेगी।

    इसके अलावा चीनी बाजार में ग्राहक मांग घटने से भी एपल के कारोबार पर असर पड़ा है। चीन में एपल के कई स्टोर बंद चल रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोनावायरस से अब तक 1,800 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 72 हजार से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें