Camera Hack: 1.20 लाख प्राइवेट कैमरे हैक कर बनाए आपत्तिजनक वीडियो, यूजर्स की यह गलती बनी वजह, ऐसे बचें आप
South Korea Camera Hacking Case:
साउथ कोरिया में कैमरा हैकिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है। हैकर्स ने आसान पासवर्ड से कैमरे हैक कर निजी वीडियो तैयार किए और ऑनलाइन बेचते रहे। जानें पूरा मामला...

मोबाइल, लैपटॉप, वाट्सएप जैसे डिवाइस व एप के हैक होने के मामले तो आए दिन आते रहते हैं, लेकिन क्या आपको पता है ? आपके घर या ऑफिस में लगा सीसीटीवी भी हैक हो सकता है। हाल ही में साउथ कोरिया में एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर चार आरोपियों को 1.20 लाख से ज्यादा कैमरा, निजी फुटेज आदि हैक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने सीसीटीवी हैक करके उन्हें एक विदेशी वेबसाइट पर यौन शोषण संबंधी सामग्री के रूप में बेच दिया।

आसान पासवर्ड को बनाया निशाना
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने आईपी कैमरा की सुरक्षा कमजारियों व आसान पासवर्ड का फायदा उठाया। IP कैमरे यानी इंटरनेट प्रोटोकॉल कैमरे आजकल CCTV के सस्ते और स्मार्ट विकल्प बन गए हैं। ये इंटरनेट नेटवर्क से जुड़े रहते हैं और हैकर्स के लिए आसान टार्गेट बन जाते हैं, खासकर तब जब पासवर्ड कमजोर हों।
ये भी पढ़े : Massive Password Leak: 1.3 अरब पासवर्ड ऑनलाइन हुए लीक, जानें आपका पासवर्ड भी खतरे में है या नहीं?

कहां-कहां से कैमरे हैक हुए?
आरोपियों ने निजी घर, कराओके रूम, पिलेट्स स्टूडियो व गायनेकोलॉजिस्ट क्लिनिक में लगे आईपी कैमरों का निशाना बनाया। इन जगहों के फुटेज बेचकर आरोपियों ने लाखों रुपये कमाए। पुलिस जांच में सामने आया कि चारों आरोपियों ने अलग अलग स्थानों पर व्यक्तिगत रूप से हैकिंग की। एक आरोपी ने 63 हजार कैमरे हैक किए और 545 अश्लील वीडियो बनाए। जिससे उसने करीब 35 मिलियन वॉन यानी की 24.7 लाख रुपये कमाए। दूसरे आरोपी ने 70 हजार कैमरे हैक करके 648 यौन शोषण के वीडियो बेचे। जिससे उसे 18 मिलियन ( लगभग12.7 लाख) रुपये कमाए।
- Siri AI Upgrade: एपल को ChatGPT छोड़कर Grok अपनाने की मिली सलाह, जानें मस्क का जवाब
- ED Raids: ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, WinZO और GamezKraft के ठिकानों पर छापेमारी
- AI In Cyber Attacks: क्या एआई से हो सकते हैं साइबर हमले? जानिए कैसे यह तकनीक बन सकती है दोधारी तलवार
- गूगल क्रोम की मदद से ऐसे पता कर सकते हैं अपनी भूली हुई लॉगिन आईडी और पासवर्ड