WhatsApp: अब व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के दौरान कर सकेंगे स्क्रीन शेयर, आ रहा ये कमाल का फीचर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 28 May 2023 10:13 AM IST
WhatsApp Screen Sharing Feature for Video Calls roll out soon start Beta Testing know How It Works
WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) पर जल्द यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर करने की सुविधा मिलते वाली है। कंपनी इसके लिए नए फीचर को जारी करने वाली है। नए फीचर की बीटा टेस्टिंग भी शुरू हो गई है। इस फीचर में यूजर्स को वीडियो कॉल करते हुए, कॉल पर अन्य प्रतिभागियों को अपनी स्क्रीन का कंटेंट दिखाने के लिए एक बटन टैप करने में सक्षम होंगे।

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    क्या है WhatsApp का नया फीचर?

    इस फीचर को एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.23.11.19 पर फीचर ट्रैकर WABetaInfo द्वारा स्पॉट किया गया है। फीचर ट्रैकर द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, स्टैंडर्ड एंड्रॉयड रिकॉर्डिंग/कास्टिंग पॉपअप की सहमति के बाद सिंगल टैप में यूजर्स को स्क्रीन शेयर करने की सुविधा मिलेगी।

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : Istock

    स्क्रीन शेयरिंग एक ऐसी सुविधा है जो जूम, गूगल मीट, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स और स्काइप जैसे एप पर भी दी जाती है। यानी व्हाट्सएप वीडियो कॉल के दौरान भी ऐसे ही स्क्रीन को शेयर किया जा सकेगा। जो यूजर्स व्हाट्सएप के स्टेबल वर्जन का उपयोग कर रहे हैं, वे उम्मीद कर सकते हैं कि यह फीचर बाद की तारीख में उनके वर्जन में रोल आउट हो जाएगा।

    और पढ़ें...