Cyber Crime: साइबर अपराध के इस शातिर तरीके से रहें सतर्क, सिर्फ एक गलती और खाली हो जाएगा बैंक खाता

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sat, 10 Aug 2024 03:43 PM IST
scammers cheat you online all information from methods ways to avoid them
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK

    डिजिटल दौर में साइबर अपराध के मामलों में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। साइबर अपराधी लोगों को सही जानकारी नहीं होने का फायदा उठाते हैं और ठगी को अंजाम देते हैं। साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए नए-नए तरीकों को आजमाते हैं, ताकि कोई आसानी से उन्हें पकड़ न सकें। इन दिनों साइबर ठग एक अलग तरह की ठगी का सहारा लेकर लोगों को कंगाल बना रहे हैं। आगे इस खबर में जानिए साइबर अपराधी किस तरह से लोगों को ठगते हैं और आप खुद को किस तरह सुरक्षित कर सकते हैं।

    Cyber Crime
    Cyber Crime - फोटो : FREEPIK

    साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए किसी परिचित व्यक्ति का सहारा लेते हैं। दरअसल, साइबर ठग किसी अनजान नंबर से कॉल करते हैं और खुद को आपका रिश्तेदार या कोई करीबी बताते हैं। इसके बाद लोगों को अपनी बातों में उलझाकर पैसों की मांग करते हैं। अधिकतर मामलों में साइबर ठग सोशल मीडिया से जानकारी चोरी करते हैं।

    Cyber Crime
    Cyber Crime - फोटो : FREEPIK

    ठगी के लिए साइबर अपराधी कई बार किसी रिश्तेदार की जानकारी चोरी करते हैं और फिर फोन कॉल करके मदद करने के लिए पैसों की मांग करते हैं। साइबर ठग लोगों को एक लिंक या एसएमएस भेजते हैं, जिसमें कोई खतरनाक स्पैम या मैलवेयर होता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें