Scam Alert: स्कैम के नए तरीके से सावधान, मत करना यह काम वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sun, 01 Sep 2024 04:47 PM IST
विज्ञापन
scammers are stealing fingerprint to crack your bank account
Scam Alert - फोटो : FREEPIK

    तेजी से बढ़ती इंटरनेट की पहुंच और तकनीक के विकास ने लोगों के कई कामों को आसान कर दिया है। बीते कुछ सालों में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ने अपना दायरा बढ़ाया है। मगर परेशानी की बात यह है कि स्कैमर्स तकनीक का इस्तेमाल लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए करते हैं। अब स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए एक खतरनाक तरीका लेकर आए हैं। स्कैमर्स लोगों के फिंगरप्रिंट चोरी कर रहे हैं। जी हां. फिंगरप्रिंट चोरी करने के बाद लोगों के बैंक खातों को खाली किया जा रहा है। हैकर्स फिंगरप्रिंट चुराने का काम कर रहे हैं। ऐसे में जरा सी लापरवाही से बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।

    Scam Alert
    Scam Alert - फोटो : FREEPIK

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हैकर्स लोगों द्वारा साझा की फोटो से ही उनके फिंगरप्रिंट चोरी करते हैं। स्कैमर्स लोगों के फिंगरप्रिंट का एक क्लोन तैयार करते हैं। इसके बाद तैयार किए गए फिंगरप्रिंट के जरिए लोगों के साथ ठगी करते हैं। साइबर अपराधी स्कैम करने के लिए लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट की मदद लेते हैं। सोशल मीडिया पर जिन लोगों ने अच्छी गुणवत्ता की फोटो डाल रखी होती है, उनकी फोटो से डाउनलोड कर लेते हैं।

    Scam Alert
    Scam Alert - फोटो : FREEPIK

    इसके बाद हैकर्स चोरी किए गए फिंगरप्रिंट का क्लोन बनाते हैं और फिर लोगों को ठगने का काम शुरू करते हैं। स्कैमर्स आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम की मदद लेते हैं और क्लोन फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करते हैं। इस स्कैम में स्कैमर्स लोगों के बैंक अकाउंट को खाली भी कर देते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें