सावधान: क्या आपको भी आया है 'Microsoft Recovery Code' वाला मेल? एक गलती से हैक हो सकता है अकाउंट!

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Wed, 20 May 2026 03:46 PM IST
सार

Outlook Email Scam:

क्या आपके इनबॉक्स में भी 'माइक्रोसॉफ्ट रिकवरी कोड' का कोई ईमेल आया है? अगर हां, तो तुरंत अलर्ट हो जाइए! साइबर ठग एक नई फिशिंग ट्रिक से आपके अकाउंट में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं। आपकी एक छोटी सी चूक पूरा डेटा हैकर्स के हाथ में सौंप सकती है। जानिए इस खतरनाक स्कैम से कैसे सुरक्षित रहें।

विज्ञापन
microsoft single use recovery code email phishing scam alert
इंटरनेट पर फैल रहा नया स्कैम - फोटो : Microsoft

    आजकल इंटरनेट पर एक नया स्कैम बहुत तेजी से फैल रहा है। फेसबुक (Facebook) से लेकर रेडिट (Reddit) तक, कई यूज़र्स एक अजीब ईमेल के स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं। इस ईमेल में दावा किया जा रहा है कि आपके माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट का 'सिंगल यूज़ रिकवरी कोड' इस्तेमाल के लिए तैयार है।

    अगर आपके पास भी ऐसा कोई मेल या मैसेज आया है, तो सावधान हो जाएं। यह कोई सामान्य मेल नहीं है, बल्कि साइबर ठगों द्वारा बिछाया गया एक 'फिशिंग' जाल है। इस मेल का इकलौता मकसद आपके ईमेल अकाउंट को हैक करना है।

    लोगों को मिल रहा फेक ईमेल
    लोगों को मिल रहा फेक ईमेल - फोटो : Reddit

    "लेकिन मेरा तो कोई माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट है ही नहीं!"

    यह मेल देखकर शायद आपके मन में सबसे पहला खयाल यही आए कि आप तो जीमेल (Gmail) या कोई अन्य ईमेल इस्तेमाल करते हैं। आपको लगेगा कि जब आपका माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट है ही नहीं, तो डरने की क्या बात है?

    लेकिन खतरा यहीं छुपा है। सच्चाई यह है कि दुनिया भर की हजारों कंपनियां, ऑफिस और बिजनेस अपने प्रोफेशनल कामकाज के लिए आउटलुक (Outlook) के सर्वर का इस्तेमाल करते हैं। भले ही आपका ईमेल एड्रेस आपकी कंपनी के नाम पर हो (जैसे- yourname@yourcompany.com), लेकिन पीछे उसका सर्वर माइक्रोसॉफ्ट का हो सकता है। इसलिए, यह कतई मत सोचिए कि आप इस खतरे से बाहर हैं। आप भी इन हैकर्स के राडार पर पूरी तरह से हैं।

    मैसेज के साथ मिलता है लिंक
    मैसेज के साथ मिलता है लिंक - फोटो : एक्स (X)

    ऐसा मेल आने पर आपको क्या करना है?

    अगर आपके इनबॉक्स में यह मेल आ चुका है, तो घबराने की कोई बात नहीं है। बस आपको नीचे दिए गए कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना हैं:

    कुछ भी न करें: इस मेल का कोई रिप्लाई करने की जरूरत नहीं है।

    लिंक से दूर रहें: मेल में दिए गए किसी भी लिंक या अटैचमेंट पर भूलकर भी क्लिक न करें। अगर आपने लिंक पर क्लिक कर दिया, तो समझ लीजिए कि हैकर को आपके अकाउंट की चाबी मिल गई।

    अभी आप सुरक्षित हैं: जब तक आपने किसी लिंक पर क्लिक नहीं किया है, आपका अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित है। यह मेल सिर्फ एक दाना है, जो आपको फंसाने के लिए फेंका गया है।

    तुरंत डिलीट करें: बिना सोचे-समझे, मेल को देखते ही सीधे डिलीट का बटन दबा दें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें