Meta: क्या अब WhatsApp चलाने के लिए भी देने होंगे पैसे? प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल लाने की तैयारी में मेटा
WhatsApp Premium Subscription:
मेटा अपने लोकप्रिय एप्स Instagram, Facebook और WhatsApp पर कुछ ऐसे नए फीचर्स की टेस्टिंग करने जा रहा है, जो यूजर्स के लिए मुफ्त नहीं होंगे। कंपनी ने जल्द ही अपनी नई 'प्रीमियम सब्सक्रिप्शन' सर्विस की टेस्टिंग शुरू करने का एलान किया है।

फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने संकेत दिए हैं कि वह इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म के यूजर्स के लिए बहुत जल्द प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान ला सकता है। Meta ने कहा है कि आने वाले महीनों में वह अपने एप्स पर नए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की टेस्टिंग शुरू करेगा। इन सब्सक्रिप्शन के जरिए यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल, एक्सक्लूसिव फीचर्स और एडवांस्ड एआई टूल्स तक पहुंच मिल सकती है, जबकि बेसिक सुविधाएं पहले की तरह मुफ्त मिलती रहेंगी।

क्या है मेटा का प्लान?
मेटा ने TechCrunch को बताया कि कंपनी ऐसे सब्सक्रिप्शन मॉडल पर काम कर रही है, जो प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी को बढ़ावा देगी। इसका मकसद सिर्फ कमाई बढ़ाना नहीं, बल्कि उन यूजर्स, क्रिएटर्स और बिजनेस को बेहतर टूल्स देना है जो प्लेटफॉर्म का ज्यादा गहराई से इस्तेमाल करते हैं। मेटा साफ कर चुका है कि वह किसी एक तय मॉडल पर नहीं टिकेगा, बल्कि अलग-अलग एप्स के लिए अलग फीचर्स और बंडल टेस्ट करेगा।

इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर क्या हो सकता है खास?
फिलहाल सभी एप्स के पेड फीचर्स की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक और रिपोर्ट्स से कुछ संकेत मिले हैं। इंस्टाग्राम पर सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अनलिमिटेड ऑडियंस लिस्ट बनाने, ऐसे फॉलोअर्स देखने की सुविधा मिल सकती है जो उन्हें फॉलो बैक नहीं करते, और बिना सामने वाले को बताए स्टोरी देखने जैसे विकल्प मिल सकते हैं। हालांकि, व्हाट्सएप और फेसबुक के पेड फीचर्स के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि वहां भी बिजनेस और क्रिएटिविटी से जुड़े टूल्स पर ध्यान दिया जाएगा।
- Social Media: ऑस्टेलिया के बाद सोशल मीडिया पर बैन की तैयारी में मिस्र, छोटे बच्चों के लिए लग सकता है प्रतिबंध
- आधार में बड़े बदलाव की तैयारी: फिंगरप्रिंट के जगह चेहरे से होगी पहचान, एआई से रुकेगा फ्रॉड
- सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाला शख्स: कई देशों की GDP के बराबर वेतन, तकनीक की दुनिया में है बड़ा नाम
- Bharat Sapce Station: भारत का स्पेस स्टेशन हकीकत के करीब, 2028 में पहला मॉड्यूल लॉन्च करने की तैयारी में ISRO