KBC के नाम पर लोगों को ऐसे लगाया जा रहा है चूना, कहीं आप भी तो नहीं...

टीवी के लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति के बारे में आप सभी जानते होंगे। आप टीवी पर केबीसी को देखकर यह भी सोचते होंगे कि फलां सवाल तो मुझे भी मालूम है, लेकिन क्या आपको पता है कि व्हाट्सऐप पर KBC के नाम पर कई तरह के फर्जी मैसेज वायरल हो रहे हैं और ऐसे मैसेज व फोन कॉल के जरिए लोगों को चूना भी लगाया जा रहा है। तो चलिए हम आपको ऐसे फर्जी मैसेज से अवगत करा देते हैं, नहीं तो आपको भी कोई फोन करके कहेगा कि हम केबीसी से बोल रहे हैं और आपने 1 लाख रुपये जीत लिए हैं। पैसे लेने के लिए 5,000 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर जमा करें।

हाल ही में दिल्ली पुलिस ने बताया है कि कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर कई सालों से ठगी हो रही है लेकिन लोग फिर भी इसके जाल में फंसे जा रहे हैं। लोगों को लगता है कि वाकई उनकी किस्मत चमक गई है लेकिन सच में उनके साथ धोखा ही होता है। अगली स्लाइड में जानें फोन पर आपसे क्या कहा जाता है।

चलिए हम आपको ऐसे फर्जी मैसेज से अवगत करा देते हैं, नहीं तो आपको भी कोई फोन करके कहेगा कि हम केबीसी से बोल रहे हैं और आपने 1 लाख रुपये जीत लिए हैं। पैसे लेने के लिए 5,000 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर जमा करें।