Airtel ने लांच किया एक और नया प्लान, मिलेगा 105GB डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 16 Oct 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
Airtel launches Rs 398 prepaid recharge plan with 70 days validity
airtel

    एयरटेल पिछले कुछ दिनों से लगातार एक के बाद एक प्री-पेड प्लान लांच कर रहा है। एयरटेल ने अब एक और नया प्री-पेड प्लान पेश किया है जिसकी कीमत 398 रुपये है। एयरटेल के इस 398 रुपये वाले प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

    एयरटेल के इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है और इस प्लान में आपको रोज 90 मैसेज भी मिलेंगे। यहां गौर करने वाली बात यह है कि एयरटेल ने इस बार पूरी तरह से अनलिमिटेड कॉलिंग दिया है, यानि प्रतिदिन या सप्ताह में आपके लिए कॉलिंग की कोई सीमा तय नहीं की गई है। इस प्लान में यह भी फायदा है एयरटेल का यह 398 रुपये वाला प्लान देशभर के सभी सर्किल में मौजूद है।

    विज्ञापन

    अब एयरटेल के 398 रुपये वाले प्लान की तुलना जियो के 398 रुपये वाले प्लान से करें तो जियो के प्लान में आपको 70 दिनों तक रोज 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन मिलते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही Airtel ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए Netflix और जी5 का फ्री सब्सक्रिप्शन दे दिया है। एयरटेल का यह ऑफर #AirtelThanks प्रोग्राम के तहत ही है। Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन वाला ऑफर सिर्फ पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है, वहीं प्री-पेड ग्राहकों को ZEE5 के प्रीमियम कंटेंट का एक्सेस मिलेगा। खास बात यह है कि आपको इन दोनों ऑफर्स के लिए किसी खास प्लान को लेने की जरूरत नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें