UPI Scam: यूपीआई का करते हैं इस्तेमाल? इन बातों को याद रखकर कर सकते हैं स्कैम की पहचान

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Wed, 18 Sep 2024 04:52 PM IST
विज्ञापन
identify upi scams and stay away from them know details
UPI Scam - फोटो : FREEPIK

    देश में यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ने डिजिटल लेनदेन को बढ़ाने में काफी अहम योगदान दिया है। यूपीआई के जरिए आसानी से किसी को भी पैसों भेज सकते हैं। ऐसे में इसका जहां फायदा है, वहीं, स्कैमर्स इसके जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं। साइबर अपराधी यूपीआई के जरिए बिना बैंक अकाउंट की डिटेल जाने लोगों को चूना लगा देते हैं। हालांकि, यूपीआई स्केम में कुछ चीजें सामान्य हैं, जिसके जरिए इसकी पहचान और इससे बचने का क्या तरीका है, इसकी जानकारी ले सकते हैं।

    UPI Scam
    UPI Scam - फोटो : FREEPIK

    अगर आप यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बता दें कि अक्सर स्कैमर्स कॉल करके लकी ड्रा का ऑफर देते हैं। स्कैमर्स जीती हुई इनाम की राशि को देने के लिए यूपीआई पिन मांगते हैं। बस काफी लोग यही गलती कर देते हैं। दरअसल, यूपीआई के जरिए पैसे हासिल करने के लिए किसी भी एप में पिन डालने की जरूरत नहीं होती है। हां, मगर पैसे भेजने के लिए यूपीआई पिन एप में डालना होता है। अगर आपने गलती से किसी के साथ यूपीआई पिन शेयर किया तो पैसे मिलने की बजाय अकाउंट से पैसे कट जाएंगे।

    UPI Scam
    UPI Scam - फोटो : FREEPIK

    स्कैमर्स अक्सर फोन कॉल करके कहते हैं कि आपके बैंक अकाउंट में गलती से पैसे आ गए हैं और रकम भी काफी बड़ी हो सकती है। ऐसे में कोई पैसे वापस भेजने के लिए कहे और किसी इमरजेंसी स्थिति का हवाला दें तो यह स्कैम हो सकता है। ऐसे में पहले आपको अपने बैंक अकाउंट में चेक करना है कि उसमें कोई पैसे आए हैं या नहीं। कई मामलों में स्कैमर्स पैसे लेने के लिए फर्जी एसएमएस भेजकर आपको अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें