59 Apps Banned: सोशल मीडिया यूजर्स का सवाल, वीबो पर पीएम मोदी के अकाउंट का क्या होगा?

प्रदीप पाण्डेय
बीबीसी, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Jul 2020 12:44 PM IST
59 chinese app list ban in india: Social media users asking about PM Modi weibo account
weibo pm modi - फोटो : social media

    भारत सरकार ने जब 59 एप्स पर सोमवार को पाबंदी लगाने की घोषणा की तो इसमें ट्विटर की तरह चीन का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो भी था। वीबो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं। उनका वेरिफाइड अकाउंट है और ढाई लाख के करीब फॉलोवर्स हैं। पीएम मोदी ने साल 2015 में वीबो पर अपना अकाउंट खोला था। ये जानकारी पीएमओ के ट्विटर हैंडल पर भी दी गई थी। भारत ने टिकटॉक, हेलो जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वाले एप्स को बैन किया है, लेकिन इनमें से वीबो और टिकटॉप पर पीएम नरेंद्र मोदी और भारत सरकार भी सक्रिय रही है।

    weibo
    weibo - फोटो : weibo

    अब भारत ने इन एप्स पर जब प्रतिबंध लगा दिया तो यह पूछा जा रहा है कि पीएम मोदी अपना अकाउंड क्या डिलीट कर देंगे? चीनी एप्स पर बैन लगाए जाने के बाद से वीबो पर पीएम मोदी के अकाउंट पर लोग गुस्से वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। 25 जनवरी को चीन ने अपना नया साल मनाया था। इसी तारीख को पीएम मोदी ने चीनी नागरिकों को नए साल की बधाई दी थी।

    weibo pm modi
    weibo pm modi - फोटो : weibo

    चीनी एप बैन किए जाने के बाद से पीएम मोदी के प्रोफाइल से डीपी हटी हुई है, हालांकि चीन में भारत के दूतावास का अकाउंट अब भी दिख रहा है। इस खबर को लिखे जाने तक पीएम मोदी के अकाउंट पर 2 लाख 44 हजार फॉलोवर्स दिख रहे हैं। साथ ही पीएम मोदी की आखिरी पोस्ट पर चीनी यूजर्स गुस्से वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। ये जानकारी ट्विटर पर कई लोग लिख रहे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें