Facebook पर नहीं मिले ज्यादा लाइक्स तो 19 साल की लड़की ने दे दी जान

सोशल मीडिया के बारे में लंबे समय से विशेषज्ञों की राय है यह मानसिक तौर पर लोगों को कमजोर करता है। सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले वास्तविक जीवन से अधिक भरोसा वर्चुअल जीवन पर करने लगे हैं। इसका ताजा उदाहरण यह है कि फेसबुक पर कम लाइक्स मिलने के कारण 19 साल की एक लड़की ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी है।

यह पूरा मामला लैंचेस्टर का है जहां 19 साल की क्लोय डैविसन ने अपने ही घर में पंखे में फांसी लगाकर जान दे दी है। यह घटना पिछले साल दिसंबर की है लेकिन उस दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने कारण मौत के कारणों का पता नहीं चला था।

वहीं अब पता चला है कि फेसबुक पर कम लाइक्स मिलने कारण डैविसन ने आत्महत्या की है। उसके दोस्त ने बताया कि कम लाइक्स मिलने के कारण वह काफी परेशान थी। मौत से पहले उसने अपने दोस्त से फोन पर कहा था कि उसे कोई पसंद नहीं करता, कोई उससे प्यार नहीं करता।
- विवादों के बीच फेसबुक की सफाई, कहा- भारत के प्रति अटूट है फेसबुक की प्रतिबद्धता
- फेक न्यूज फैलने से रोकेगा WhatsApp, लॉन्च किया ये खास फेक्ट-चेक टूल
- Sony ने लॉन्च किया नया सॉफ्टवेयर, वेब कैम की तरह कर सकेंगे कैमरे का इस्तेमाल
- BSNL अपने प्री-पेड ग्राहकों को फ्री में दे रहा है 5GB डाटा, इन सर्किल को मिलेगा फायदा