ये है Pebble का सबसे सुरक्षित 10000 mAh का पावरबैंक, एक साथ कीजिये 3 स्मार्टफोन चार्ज

Pebble ने हाल ही में अपना नया पावरफुल यूजर फ्रेंडली पावर बैंक ‘ACE 10000mAh’ को लांच किया है। Pebble पावर बैंक ब्लैक-रेड और व्हाइट-रेड कलर ऑप्शन में मिलता है। ग्राहक इसे भारत में प्रमुख रिटेल और ईकॉमर्स स्टोर्स से खरीद सकते है। कंपनी ने इसकी कीमत 1499 रूपये रखी है। काफी समय बिताने के बाद इसका रिव्यू हम आपके लिए लेकर आये हैं, आइये जानते हैं क्या यह वाकई वैसा वसूल प्रोडक्ट है...

Pebble का यह पावरबैंक इन बिल्ट केबल्स के साथ आता है। इसमें लेफ्ट और राइट साइड पर बिल्ट-इन माइक्रो यूएसबी केबल और बिल्ट-इन टाइप-सी केबल दी गई हैं यानी आपको अलग से केबल लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इसमें 2 स्मार्टफोन आसानी चार्ज कर सकते है। इतना ही नहीं इसके टॉप पर भी एक पोर्ट दिया जहां आप डेटा केबल लगा के अपना फोन चार्ज कर सकते हैं। यह पावरबैंक फास्ट चर्ज को सपोर्ट करता है। पावर बैंक में ग्रेड A+ हाइ डेन्सिटी 10000mAh लिथियम पॉलीमर बैटरी इसमें टाइप सी इनपुट पोर्ट दिया है जिससे यह फास्ट चार्ज होता है। इसमें कैपेसिटी एलईडी इंडिकेटर भी है जो कि इस्तेमाल को आसान बनाता है। और आपको पता चलता को कि इसमें कितनी बैटरी अभी बाकी हैं। इसका डिजाइन स्लीक है और यह कम वजन वाला है।

कंपनी का दावा है कि यह पावर बैंक एडवांस्ड 10-वे सर्किट प्रोटेक्शन सिस्टम को सपोर्ट करता है, जिसकी वजह से ओवरचार्जिंग और शॉर्ट सर्किट से यह सुरक्षित रहता है। इसका डिजाइन स्लिम है और इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान भी है। यह पावर बैंक iPhone 7 को 3.5 घंटे में फुल चार्ज, iPhoneX को 2.3 में फुल चार्ज और Mi A1 स्मार्टफोन को 2.2 घंटे में फुल चार्ज कर सकता है।