एआई इम्पैक्ट समिट 2026: गूगल, एनवीडीया समेत 400 कंपनियां होंगी शामिल; 100 से ज्यादा देशों की होगी भागीदारी

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 12 Feb 2026 04:53 PM IST
सार

दिल्ली के प्रगति मैदान में 16 से 20 फरवरी तक 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' का आयोजन होने जा रहा है। इसमें गूगल, एनवीडिया और ओपनएआई जैसी 400 दिग्गज कंपनियां शामिल होंगी। यह आयोजन भारत को ग्लोबल एआई हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

विज्ञापन
india ai impact expo 2026 nvidia google openai 400 exhibitors from 100 countries
सस्टेनेबल एआई पर होगा फोकस - फोटो : X

    विस्तार

    इंडिया एआ इम्पैक्ट समिट 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी दुनिया की बड़ी कंपनियां हिस्सा लेने जा रही हैं। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के महानिदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि इस पांच दिवसीय आयोजन में 100 से ज्यादा देशों ने हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है, जिसमें 50 देशों के मंत्री स्तर के प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होंगे।

    400 कंपनियां होंगी शामिल

    एआई इम्पैक्ट समिट में 400 दिग्गज कंपनियां शामिल होंगी। समिट में एनवीडीया, गूगल और ओपनएआई जैसी बड़ी टेक कंपनियां भी मौजूद रहेंगी। उन्होंने कहा कि इन कंपनियों के शीर्ष अधिकारी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने की पुष्टि कर चुके हैं और वे भारतीय कंपनियों के साथ बैठकें करेंगे।

    विज्ञापन

    16 से 20 फरवरी तक होगा आयोजन

    समिट का आयोजन 16 से 20 फरवरी के बीच किया जाएगा। इसकी तैयारियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत में अगला एआई शिखर सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा के तुरंत बाद शुरू कर दी गई थीं। कुमार ने बताया कि देश की लगभग सभी प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियां इसमें भाग ले रही हैं। साथ ही कई सरकारी मंत्रालय और विभाग भी इसमें शामिल होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    75,000 वर्ग मीटर में लगेगा एक्सपो

    एआई समिट का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा। इसके लिए नई दिल्ली के प्रगति मैदान में लगभग 75,000 वर्ग मीटर क्षेत्र आरक्षित किया गया है। आयोजन का मकसद AI इकोसिस्टम से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाना और उन्हें आपस में जोड़ना है। इस दौरान भारतीय इनोवेटर्स को भी अपनी तकनीक और क्षमताएं दिखाने का मौका मिलेगा।

    एक्सपो में स्टार्टअप्स और निवेशकों को जोड़ने के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। पांच दिनों के दौरान एआई और उसके प्रभाव पर करीब 700 सेशन आयोजित किए जाने की योजना है।

    तीन स्तंभों पर टिका है विजन

    यह पूरा समिट तीन मुख्य पिलर्स- लोग, ग्रह और प्रगति पर केंद्रित है। इसमें मुख्य रूप से रोजगार के अवसर, कौशल विकास, पर्यावरण के अनुकूल एआई और आर्थिक विकास पर मंथन किया जाएगा। ग्लोबल नॉर्थ और ग्लोबल साउथ के प्रतिनिधि मिलकर एआई के सुरक्षित इस्तेमाल और साझा इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए नए प्रस्ताव भी पेश करेंगे।

    ये समूह ठोस प्रस्ताव पेश करेंगे, जिनमें एआई कॉमन्स, भरोसेमंद एआई टूल्स, साझा कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर और विभिन्न सेक्टरों में एआई के उपयोग से जुड़े दस्तावेज शामिल होंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें