एप्पल और गूगल स्टोर में हिट हुआ नरेंद्र मोदी ऐप, सबसे ज्यादा हो रहा सर्च

टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Thu, 24 Nov 2016 11:24 AM IST
Narendra Modi Topped In Apple And Google App Store Searches

    पीएम नरेंद्र मोदी के नोटबंदी पर मांगी गई राय को लेकर लोगों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। एप्पल और गूगल ऐप स्टोर में नरेंद्र मोदी ऐप सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला ऐप बन गया है। एप्पल स्टोर के फ्री ऐप्स में नरेंद्र मोदी ऐप को सबसे ज्यादा डाउनलोड भी किया गया।

    एप्पल और गूगल स्टोर में हिट हुआ नरेंद्र मोदी ऐप, सबसे ज्यादा हो रहा सर्च

    22 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए लोगों से नोटबंदी पर राय मांगी थी। पीएम ने लिखा था, 'करेंसी नोट पर लिए गए फैसले पर मैं सीधे आपकी राय जानना चाहता हूं। NM App में इस सर्वे में हिस्सा लीजिए।'

    एप्पल और गूगल स्टोर में हिट हुआ नरेंद्र मोदी ऐप, सबसे ज्यादा हो रहा सर्च

    सर्वे में हिस्सा लेने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा। एप्पल स्टोर में नरेंद्र मोदी लिखते ही टॉप 10 नतीजे नरेंद्र मोदी के नाम पर आ रहे हैं। एप्पल स्टोर में यह ऐप सबसे ज्यादा सर्च और डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें