आपके स्मार्टफोन के डेटा पर है उचक्कों की नजर, यूं बचाएं अपने डेटा को

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Wed, 23 Nov 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
five trick to save your mobile data

    आपके स्मार्टफोन पर अब सबकी नज़र है, चोर उसे कभी छीनने की कोशिश करते हैं तो ऑनलाइन उचक्के उसमें छुपी आपके बारे में जानकारी हासिल करने के चक्कर में रहते हैं। उनसे बचने का सबसे आसान तरीका है कि स्मार्टफोन पर जितना कम हो सके पर्सनल और फाइनांशियल जानकारी रखिए। आज के समय में जब सभी बैंक, म्यूच्यूअल फंड, शेयर बाज़ार और बीमा कंपनिया स्मार्टफोन पर जानकारी देना चाहती हैं तो शायद ये करना मुश्किल है।

    अपने स्मार्टफोन पर जानकारी का अगर आप बैक अप रखना बहुत आसान है। अपने आप स्मार्टफोन पर रखे डेटा का अगर आप बैक अप समय समय पर लेते रहेंगे तो जानकारी चोरी होने का डर नहीं होगा।

    आपके स्मार्टफोन के डेटा पर है उचक्कों की नजर, यूं बचाएं अपने डेटा को

    टाइटेनियम बैक अप को कई सालों से इसे बैकअप का बादशाह माना जाता रहा है। इसमें कई ऐसी सुविधाएं हैं जो दूसरे बैक अप ऐप में नहीं मिलती हैं, लेकिन टाइटेनियम को लेकर कई परेशानियां भी हैं। जैसे देखने में बहुत पुराना दिखता है और इसके लिए रूट एक्सेस की जरूरत पड़ती है। ये फ्री नहीं है और इस्तेमाल के लिए करीब 400 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

    आपके स्मार्टफोन के डेटा पर है उचक्कों की नजर, यूं बचाएं अपने डेटा को

    चीता का ऐप सीएम बैक अप आपके ये कॉन्टैक्ट, एसएमएस, कॉल लॉग, कैलेंडर और फोटो को सुरक्षित रखता है। इस ऐप को अगर आप डाउनलोड करेंगे तो उसके साथ में पांच गीगाबाइट का क्लाउड स्टोरेज फ्री मिलेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें