Tech Tips: बेहद काम का है व्हाट्सएप का यह फीचर, नजरअंदाज करने से प्राइवेसी पर आ सकता है खतरा

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 01 Aug 2024 02:43 PM IST
विज्ञापन
whatsapp new privacy update once view message screen record blocked
Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    व्हाट्सएप देश में इस्तेमाल किए जाने वाला एक मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। अधिकतर लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कई काम के लिए करते हैं। मेटा के अंतर्गत आने वाला यह एप अपने यूजर्स के लिए कई शानदार फीचर्स पर काम कर रहा है। लोगों को अक्सर इस एप पर प्राइवेसी का खतरा रहता है, ऐसे में अगर आप भी इस बात से अक्सर चिंतित रहते हैं तो आपको यहां पर काम की जानकारी मिल सकती है। व्हाट्सएप पर एक ऐसा फीचर है, जिसकी मदद से यूजर अपनी प्राइवेसी को मजबूत बना सकते हैं। इस फीचर के जरिए किसी को भेजी गई वन टाइम फोटो का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकते हैं।

    Tech Tips
    Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    अगर आपका नाम भी उन लोगों में शुमार हैं, जो किसी व्यक्ति को एक बार फोटो भेजकर डरता है कि कई कोई उस फोटो का स्क्रीनशॉट न लेले तो ऐसे में वन टाइम फोटो फीचर काफी काम का साबित हो सकता है। मेटा ने व्हाट्सएप यूजर्स को इस नई सुविधा का लाभ दे दिया है। इसकी मदद से यूजर्स को काफी लाभ होगा।

    Tech Tips
    Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    व्हाट्सएप पर इस नए अपडेट की वजह से लोगों का चैटिंग एक्सपीरियंस काफी बेहतर हो जाएगा। इस फीचर की वजह से अब कोई भी यूजर एक बार भेजी गई फोटो का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएगा। ऐसे में जाहिर तौर पर इस फीचर का लाभ सीधे तौर पर चैटिंग अनुभव पर पड़ेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें