WhatsApp: व्हाट्सएप यूजर्स की बड़ी टेंशन होगी कम, ऐसे करें व्यू वंस फीचर का इस्तेमाल

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 15 Aug 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
what is whatsapp view once privacy feature how to use
WhatsApp - फोटो : FREEPIK

    सोशल मीडिया का चर्चित प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप का इस्तेमाल लोग अक्सर मैसेज,फोटो, ऑडियो और वीडियो कॉल करने के लिए करते हैं। मेटा के अंतर्गत काम करने वाला व्हाट्सएप यूजर्स के लिए समय-समय नया अपडेट लेकर आता है। व्हाट्सएप के कई फीचर्स की वजह से यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी बरकरार रहती है। ऐसा ही एक फीचर है, जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। व्यू वंस फीचर प्लेटफॉर्म पर काफी बढ़िया सुविधा देता है।

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : FREEPIK

    व्हाट्सएप पर व्यू वंस फीचर का इस्तेमाल किसी संवेदनशील जानकारी या फोटो को साझा करने के लिए किया जा सकता है। अगर आप किसी फोटो को प्राइवेट तौर पर साझा करना चाहते हैं तो फोटो भेजते वक्त व्यू वंस फीचर का फायदा उठाएं। इसके बाद जैसे ही यूजर एक बार फोटो को देखेगा तो वह फोटो गायब हो जाएगी।

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : FREEPIK

    इस फीचर के जरिए दूसरा यूजर उस फोटो या मैसेज का स्क्रीनशॉट या फिर किसी अन्य को फॉरवड भी नहीं कर पाएगा। इस फीचर में जैसे ही फोटो खोलते हैं तो स्क्रीन लॉक हो जाती है। इसके बाद किसी भी तरह से फोटो को कैप्चर नहीं किया जा सकता है। यही वजह है कि इस फीचर की मदद से यूजर्स की प्राइवेसी में इजाफा हो जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें