साइबर अपराधी इन तरीकों के जरिए करते हैं ऑनलाइन ठगी
अमर उजाला
Thu, 15 August 2024
Image Credit : FREEPIK
नई-नई तकनीक के आने से साइबर अपराधी पहले से अधिक ताकतवर हो गए हैं। आगे जानिए साइबर अपराधी किन तरीकों के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।
Image Credit : FREEPIK
साइबर अपराधी लोगों को केवाईसी के नाम पर ठगते हैं। साइबर अपराधी इसके लिए फोन कॉल और एसएमएस का सहारा लेते हैं। लोगों को गलत लिंक या फर्जी वेबसाइट के जरिए लूटते हैं।
Image Credit : FREEPIK
इन दिनों पार्सल के नाम पर बहुत ठगी हो रही है। इसमें अपराधी लोगों को कहते हैं कि आपका पार्सल किसी एजेंसी ने पकड़ लिया है। पार्सल लेने के लिए पैसों की मांग करते हैं।
Image Credit : FREEPIK
साइबर अपराधी ठगी करने के लिए लोगों को फर्जी निवेश के जाल में उलझाते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी लिंक के जरिए फंसाते हैं।
Image Credit : FREEPIK
कई बार साइबर अपराधी कोई करीबी या परिचित बनकर पैसों की मांग करते हैं। इसमें अपराधी लोगों को भावनात्मक तौर पर मजबूर करते हैं।
Image Credit : FREEPIK
साइबर अपराधी लोगों को फर्जी मुकदमा करने की धमकी देकर पैसों की मांग करते हैं। इसमें ठग फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करते हैं।
Image Credit : FREEPIK
अगर आप कभी साइबर अपराध के शिकार हो जाते हैं तो फौरन साइबर अपराध की हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।