Truecaller ने लॉन्च किया कमाल का नया एप, रख सकेंगे अपनों पर पल-पल नजर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 04 Mar 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
Truecaller Launches Guardians Apps for Personal Safety That Allows Location Sharing With Specific Contacts
Truecaller Guardians - फोटो : https://www.getguardians.com/

    Truecaller ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए एक नया एप लॉन्च किया है। Truecaller ने अपने इस नए एप को Guardians नाम दिया है। Truecaller Guardians एप को पर्सनल सेफ्टी के लिए लॉन्च किया गया है। इस एप के जरिए आप अपनों पर पल-पल नजर रखकर उनका ख्याल रख सकते हैं। इस एप को खासतौर पर इमरजेंसी सेवाओं के लिए लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैंं इस एप के बारे में विस्तार से...

    Truecaller Guardians
    Truecaller Guardians - फोटो : https://www.getguardians.com/

    Truecaller Guardians एप के फीचर को एक उदाहरण से समझें तो मान लीजिए कि आप कहीं जा रहे हैं और चाहते हैं कि आपके पापा को आपकी चिंता ना हो तो आप उनके साथ अपनी लोकेशन शेयर कर सकते हैं। एक बार लोकेशन शेयर होने के बाद आपके पापा आपकी लोकेशन को लाइव देख सकेंगे।

    Truecaller Guardians
    Truecaller Guardians - फोटो : https://www.getguardians.com/

    Truecaller का कहना है कि Guardians को तैयार करने में पूरे 15 महीने लगे हैं। इसे भारत और स्वीडेन की टीम ने तैयार किया है। डाटा सिक्योरिटी पर कंपनी ने कहा है कि हम किसी सूरत में आपकी लोकेशन को किसी थर्ड पार्टी एप के साथ शेयर नहीं करेंगे। कंपनी का दावा है कि गार्जियन एप के डाटा को Truecaller एप के साथ भी शेयर नहीं किया जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें