चीनी टिक-टॉक की जगह इन मोबाइल एप को करें ट्राई, कमाल के फीचर्स से हैं लैस

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 05 Jul 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
tiktok alternative indian app you must try know about it
indian apps - फोटो : amar ujala

    भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर हाल ही में टिक-टॉक समेत 59 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाया है। इस दौरान टिक-टॉक के विकल्प के रूप में कई भारतीय एप सामने आए हैं, जिनको लोगों ने बहुत पसंद किया है। आज हम आपको उन मोबाइल एप के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल चीनी टिक-टॉक की जगह किया जा सकता है। आइए जानते हैं टिक-टॉक के पांच विकल्प के बारे में...

    Moj app
    Moj app - फोटो : PLAY STORE

    Moj App

    भारतीय कंपनी शेयरचैट ने हाल ही में इस एप को लॉन्च किया है। यूजर्स को इस एप में टिक-टॉक की तरह शॉर्ट वीडियो बनाने, स्पेशल इफेक्ट, स्टिकर्स और इमोशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा यह एप अंग्रेजी भाषा को छोड़कर 15 भाषाओं को सपोर्ट करता है। वहीं, इस एप को गूगल प्ले-स्टोर पर 10 लाख से ज्यादा यूजर्स को डाउनलोड कर चुके हैं और इसको 4.2 अंक की रेटिंग मिली है।

    chingari app
    chingari app - फोटो : PLAY STORE

    Chingari App

    चीनी टिक-टॉक पर प्रतिबंध लगने के बाद यूजर्स अब भारत के चिंगारी एप को इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजर्स इस एप में शॉर्ट वीडियो बनाकर अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। इस एप पर यूजर्स को ट्रेंडिंग न्यूज, मनोरंजन, फनी वीडियो, लव स्टेटस जैसे वीडियो मिलेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें