उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सोशल मीडिया एप Elyments किया लॉन्च

विस्तार
उपराष्ट्रति वेंकैया नायडू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत का पहला सोशल मीडिया एप एलिमेंट्स (Elyments) लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस एप में चैटिंग करने के साथ ई-कॉमर्स की सेवाएं मिलेंगी। इसके अलावा इस एप में यूजर्स के डाटा को सुरक्षित रखने के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, यह एप गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर पर उपलब्ध है।
Elyments एप
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस एप को आईटी प्रोफेशनल ने तैयार किया है। यह एप 8 भाषाओं को सपोर्ट करता है और यूजर्स इसे फेसबुक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को जल्द ही इस एप में वीडियो और ऑडियो कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
इसे भी पढ़ें:
प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन चैलेंज, मिलेगा 20 लाख तक का इनाम
आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन चैलेंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में डिजिटल और आत्मनिर्भर भारत की ओर और कदम बढ़ाते हुए आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन चैलेंज (AatmaNirbhar Bharat Innovate Challenge) लॉन्च किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और अटल इनोवेशन मिशन की साझेदारी के तहत नीति आयोग ने डिजिटल इंडिया आत्मनिर्भर भारत इनोवेट चैलेंज शुरू किया है जिसके तहत आपको मोबाइल गेम्स, सोशल मीडिया और फोटो-वीडियो एडिटिंग एप बनाना होगा। इस चैलेंज के तहत अधिकतम 20 लाख रुपये तक का इनाम मिलेगा। इस चैलेंज का मंत्र है 'मेक इन इंडिया फॉर इंडिया एंड द वर्ल्ड'।
- प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन चैलेंज, मिलेगा 20 लाख तक का इनाम
- भारत में Tiktok की जगह लेगा Chingari App, 22 दिन में एक करोड़ डाउनलोड
- भारत का सुपर सोशल मीडिया एप Elyments कल होगा पेश, उपराष्ट्रपति करेंगे लॉन्च
- Tiktok के सीईओ ने भारत सरकार से कहा- चीन नहीं, सिंगापुर के सर्वर पर है यूजर्स का डाटा