Teachers Day: बड़े काम के हैं ये मोबाइल एप, पढ़ाई के साथ-साथ ट्यूशन भी करा सकते हैं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Sep 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
Teachers Day 2023 best app for online learnings and Tutor
e learning app - फोटो : freepik

    शिक्षक दिवस के खास मौके पर आज हम आपको कुछ मोबाइल एप्स के बारे में बताएंगे जो बड़े ही काम के हैं। इस रिपोर्ट में दो तरह के एप्स शामिल हैं। कुछ एप ऐसे हैं जिनसे जुड़कर आप ऑनलाइन ट्यूशन पढ़ा सकते हैं और कुछ एप ऐसे हैं जिनसे आप पढ़ भी सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद ई-लर्निंग के लिए ये पांच एप बेस्ट हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    Questt
    Questt - फोटो : अमर उजाला

    Questt:

    क्वेस्ट एप लोगों के सीखने की प्रगति को ट्रैक करता है। इसमें हर रोज की पढ़ाई की रिपोर्ट हासिल की जा सकती है। इसमें शिक्षकों को असाइनमेंट के लिए प्रश्न बैंक भी मिलता है। इसके अलावा सही और गलत उत्तरों में अंतर करने के लिए होमवर्क और विश्लेषण भी मिलता है। इस एप में गेमिफाइड होमवर्क भी मिलते हैं।

    Filo
    Filo - फोटो : अमर उजाला

    Filo:

    यह एप बड़े ही काम का है। इससे जुड़कर आप ट्यूशन पढ़ा सकते हैं। इसके अलावा यह एक डाउट क्लियरिंग एप भी है। इस एप से आप अपने कंप्टिशन की तैयारी से जुड़े प्रश्नों को हल कर सकते हैं। इस एप के जरिए महज 60 सेकेंड में आप एक्सपर्ट से जुड़ सकते हैं और सवाल पूछ सकते हैं। इसे 10 लाख से अधिक बच्चों ने डाउनलोड किया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें