Water Purifiers: 20 हजार रु. तक की कीमत में बेस्ट वॉटर प्यूरीफायर, देखें पूरी लिस्ट

खाने और रहने के खर्च के बाद लोग सबसे ज्यादा खर्च पीने के पानी पर कर रहे हैं, क्योंकि पीने के पानी किसी भी अन्य चीज से ज्यादा जरूरी है। शहरों में खराब हो रही पानी की क्वालिटी के बाद लोगों के पास एक ही विकल्प बचा है और वह है वॉटर प्यूरीफायर... शहरों के अधिकतर घरों में आपको वॉटर प्यूरीफायर देखने को मिल जाएंगे। यदि आप भी वॉटर प्यूरीफायर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके काम की है। इस रिपोर्ट में हम आपको 20 हजार रुपये से कम कीमत वाले कुछ वॉटर प्यूरीफायर के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं...

HUL Pureit Revito Water Purifier
इस वॉटर प्यूरीफायर के साथ DURAViva टेक्नोलॉजी मिलती है और इसे कुछ दिन पहले ही भारत में लॉन्च किया गया है। इसे कंपनी की वेबसाइट के अलावा तमाम ई-कॉमर्स साइट से खरीदा जा सकता है। इस वॉटर प्यूरीफायर को WQA का सर्टिफिकेशन मिला है जो कि कैडिमम और क्रोमियम जैसे मेटल को पानी से फिल्टर करने के लिए मिलता है। यह वॉटर प्यूरीफायर कैल्सियम और मैग्निशियम को पानी में बैलेंस रखता है।

Aquaguard Marvel NXT Copper Water Purifier
यह एक कॉपर वॉटर प्यूरीफायर है। इसकी कीमत भी 20 हजार रुपये से कम है। इसकी बिक्री भी ई-कॉमर्स साइट से हो रही है। इसके साथ RO+UV दोनों का सपोर्ट मिलता है। यह वॉटर प्यूरीफायर पानी में जिंक और कॉपर जैसे मिनरल भी मिलाता है। पानी को मीठा बनाने के लिए इसमें टेस्ट एडजस्टर है।
- SmartPhone का करते हैं इस्तेमाल तो जान लें ये जरूरी बातें
- Poco C51 Vs Realme Narzo N53: 10 हजार से कम कीमत में कौन सा फोन है आपके लिए बेस्ट, जानें सभी डिटेल्स
- G20 Summit: AI अवतार से होगा दुनिया के नेताओं का स्वागत, 16 भाषाओं में होगा प्रजेंटेशन
- G20: डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए हो रहा काम, 8 एमओयू पर हस्ताक्षर भी हुए