झटका: PhonePe से मोबाइल रिचार्ज करने पर कटेंगे पैसे, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 25 Oct 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
PhonePe Charging a Processing Fee on Prepaid Mobile Recharges Above Rs 50 all you need to know is here
phonepe - फोटो : amarujala

    भारत में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के लॉन्च हुए पांच साल से अधिक हो गए हैं। आज भारत में उम्मीद से ज्यादा यूपीआई ट्रांजेक्शन हो रहे हैं। जिनके हाथ में स्मार्टफोन है वो हर कोई यूपीआई पेमेंट कर रहा है। कोई पेटीएम से पेमेंट कर रहा है तो कोई गूगल पे से और कोई PhonePe से। पिछले सप्ताह तक सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन PhonePe के एक एलान ने उसके यूजर्स के गुस्से को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। PhonePe ने कहा है कि वह अब मोबाइल रिचार्ज के लिए पैसे लेगा। आइए जानते हैं पूरा मामला...

    phonepe
    phonepe - फोटो : social media

    PhonePe ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि वह अब मोबाइल रिचार्ज के लिए शुल्क लेगा। कंपनी के बयान के मुताबिक 50 रुपये से अधिक के रिचार्ज पर 1 रुपये का चार्ज लगेगा, वहीं यदि आप 100 रुपये से अधिक का रिचार्ज करते हैं तो आपसे 2 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

    phonepe
    phonepe - फोटो : twitter

    50 रुपये तक और इससे कम के रिचार्ज पर कोई शुल्क नहीं लगेगा, हालांकि PhonePe ने यह भी कहा है कि फिलहाल यह एक प्रयोग है, इसे पूरी तरह से अभी लागू नहीं किया गया है, लेकिन यूजर्स के पैसे कटने शुरू हो गए हैं। फोनपे के यूजर्स सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या यही डिजिटल इंडिया है?

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें