Jio Airtel VI Plan: जल्द महंगे हो सकते हैं जियो, एयरटेल और vi के प्लान, महंगाई की एक और मार के लिए रहें तैयार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 25 Oct 2021 11:21 AM IST
सार

जियो, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के कई प्री-पेड प्लान के साथ अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है लेकिन सब्सक्रिप्शन महंगा होने के कारण इन प्लान की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
jio airtel vi plan price may hike soon after amazon prime price hike all you need to know
जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया - फोटो : amarujala

    विस्तार

    पिछले कुछ सालों से टेलीकॉम सेक्टर में कई सारे बदलाव देखने को मिले हैं। पहले ग्राहकों को इनकमिंग कॉल की सुविधा लाइफटाइम मिलती थी लेकिन अब इनकमिंग के लिए भी ग्राहकों को कम से कम 50 रुपये का रिचार्ज करना पड़ रहा है। इसके अलावा अब कंपनियों ने फ्री सर्विसेज भी बंद कर दी है और प्लान भी पहले के मुकाबलेे महंगे हो गए हैं। यदि आपको भी लगता है कि फिलहाल टेलीकॉम कंपनियों के प्लान आने वाले कुछ दिनों में नहीं बढ़ेंगे तो आपको फिर से सोचने की जरूरत है। हम बाजार के रुख को देखकर ऐसा कह रहे हैं। जल्द ही रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के प्री-पेड प्लान महंगे हो सकते हैं, हालांकि तीनों कंपनियों के कुछ चुनिंदा प्लान ही महंगे होंगे, सभी प्लान नहीं।

    दरअसल हाल ही में अमेजन ने अमेजन प्राइम के सब्सक्रिप्शन शुल्क में इजाफा किया है। अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन अब करीब 50 फीसदी तक महंगा हो गया है। जियो, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के कई प्री-पेड प्लान के साथ अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है लेकिन सब्सक्रिप्शन महंगा होने के कारण इन प्लान की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।

    विज्ञापन

    इसमें एक संभावना प्रीपेड प्लान के साथ अमेजन प्राइम का मुफ्त सब्सक्रिप्शन ना देने की भी है यानी नए प्लान पहले की तरह ही आएंगे, साथ में अमेजन या किसी अन्य ओवर द टॉप (OTT) का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा। अमेजन ने भी साफतौर पर कहा है कि जिन टेलीकॉम कंपनियों के प्लान के साथ सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता था, उन पर भी इसका असर पड़ेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नए अपडेट के बाद अमेजन प्राइम मेंबरशिप का 999 रुपये वाला पैक 1,499 रुपये का हो जाएगा। इसकी वैधता 12 महीने की है। वहीं 329 रुपये वाला तिमाही प्लान 459 रुपये का हो जाएगा और 129 रुपये वाले मासिक प्लान की कीमत 179 रुपये हो जाएगी। नई कीमत की शुरुआत जल्द हो जाएगी, हालांकि अमेजन ने इसके लिए कोई तारीख तय नहीं की है। अमेजन प्राइम को पांच साल पहले भारत में पेश किया गया था।, हालांकि नई कीमतें कब से लागू होंगे इसे लेकर अमेजन ने कोई तारीख नहीं बताई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें