TikTok की टक्कर में एमएक्स प्लेयर ने लॉन्च किया TakaTak
विज्ञापन

भारत में चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगने के बाद मेड इन इंडिया एप्स की अचानक से बाढ़ आ गई है। हर रोज कोई-ना-कोई मोबाइल एप लॉन्च हो रहा है। इसी कड़ी में वीडियो प्लेयर और वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर (MX Player) ने अपना नया शॉर्ट वीडियो एप TakaTak लॉन्ट किया है जो कि चाइनीज शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक जैसा है।

TakaTak को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। टकाटक फिलहाल सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस एप को जल्द ही एपल के एप स्टोर पर लॉन्च किया जाएगा।

भारत में टिकटॉक बैन होने के बाद उसी के जैसे फीचर्स वाले कई सारे एप्स लॉन्च हुए हैं। TakaTak का अभी पहला वर्जन ही प्ले-स्टोर पर है लेकिन कंपनी का दावा है कि इसे 50,000 से अधिक लोगों ने डाउनलोड कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...