नए शब्दों की सीखने की है चाह, तो जरूर डाउनलोड करें ये बेस्ट डिक्शनरी एप

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 25 May 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Learn new words with these mobile apps all you need to know
apps - फोटो : amar ujala

    अगर आप नए शब्द सीखने के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा पर अपनी पकड़ बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यहां आज हम आपको गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद कुछ खास एप्स के बारे में बताएंगे, जो आपको शब्दों के अर्थ खोजने में मदद करेंगे। साथ ही आप इन एप के जरिए फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना भी सीख जाएंगे। आइए इन एप्स पर डालते हैं एक नजर...

    Oxford Dictionary
    Oxford Dictionary - फोटो : amar ujala

    Oxford Dictionary एप

    ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी एप दुनिया की मशहूर एप की सूची में शुमार है। इस एप में आपको करीब 3.5 लाख शब्द, वाक्यांश और शब्दवली मिलेगी। इसके अलावा इस एप में कई सारे सर्च फिल्टर्स मौजूद हैं, जिनके जरिए आप आसानी से किसी भी शब्द को खोज पाएंगे। वहीं, अब तक इस मोबाइल एप को 50 लाख से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।

    English Hindi Dictionary
    English Hindi Dictionary - फोटो : amar ujala

    English Hindi Dictionary एप

    इंग्लिश टू हिंदी डिक्शनरी एप बेहद खास है। इस एप को बिना इंटरनेट कनेक्शन के उपयोग किया जा सकता है। आपको इस एप में 90,000 से ज्यादा शब्द, सर्च फिल्टर्स और शब्द भंडार बढ़ाने के लिए टेस्ट की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा आप इस एप के जरिए अंग्रेजी भाषा को भी सीख सकते हैं। वहीं, इस एप का साइज 9.08 एमबी है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें