टिक-टॉक और यूसी ब्राउजर के बाद अब पबजी समेत 275 चीनी एप पर लग सकता है बैन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 27 Jul 2020 04:01 PM IST
PubG Ban in India Latest News: indian governmnet may ban 275 apps including pubg and zili after 59 chinese apps banned in india
PubG Ban - फोटो : social media

    भारत सरकार ने पिछले महीने यानी जून में राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर टिक-टॉक समेत 59 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाया था। अब सरकार ने 275 चीनी मोबाइल एप की लिस्ट तैयार की है, जिन पर आने वाले समय में बैन लगाया जा सकता है। इस सूची में पबजी और जिली जैसे एप शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो सरकार इन मोबाइल एप की जांच कर यह पता लगाएगी कि कहीं यह प्राइवेसी के नियमों का उल्लंघन तो नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा कई चीनी इंटरनेट कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

    PUBG MOBILE
    PUBG MOBILE - फोटो : amar ujala

    पबजी और यूलाइक जैसे एप पर लग सकता है प्रतिबंध

    इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार 275 चीनी मोबाइल एप की सूची तैयार की है और इनकी जांच की जा रही है। इनमें पबजी गेम, जिली, कैपकट, फेसयू, Meitu, एलबीई टेक, परफेक्ट कॉर्प, सीना कॉर्प, नेटीज गेम्स, अलीएक्सप्रेस, रेसो और यूलाइक जैसे एप शामिल हैं।

    PUBG
    PUBG - फोटो : social media

    275 चीनी मोबाइल एप की चल रही है जांच

    भारत सरकार ने अभी तक 275 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध से संबंधित आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। फिलहाल, सरकार इन चीनी एप की विश्वसनीयता की जांच कर रही है। इसके साथ ही अधिकतर मोबाइल एप को डाटा शेयरिंग और नियमों के उल्लंघन की श्रेणी में रखा गया है। आपको बता दें कि इस बात की जानकारी सुत्रों के हवाले से मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें